Hindi News

indianarrative

Kabul में तालिबानियों का तांडव, भारतीय कारोबारी का दिनदहाड़े किया अपहरण

Kabul में तालिबानियों का तांडव

अफगानिस्तान ने में तालिबान के आतंकी तांडव मचा रहे हैं। तालिबान वहां अपने विरोधियों को सता रहा है।  इसी क्रम में अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय नागरिक को बंदूक की नोक पर उसकी दुकान के पास से अगवा कर लिया गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंढोक ने बताया कि तालिबानी लड़ाकों ने काबुल में अफगान मूल के एक भारतीय कारोबारी का बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया है। उनका नाम बंसरी लाल अरेन्देही है। बंसरी सिख समुदाय के हैं। 

उन्होंने बताया कि बंसरी लाल फामार्स्युटिकल उत्पादों के व्यवसायी हैं और इस घटना के समय वह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी दुकान पर सामान्य दिनचर्या में लिप्त थे। उन्होंने बताया कि बंसरी लाल को उसके कर्मचारियों के साथ अगवा किया गया था, लेकिन उसके कर्मचारी किसी तरह भागने में सफल रहे, हालांकि अपहरणकतार्ओं ने उन्हें बेरहमी से पीटा है। बंसरी लाल का परिवार दिल्ली में रहता है।

स्थानीय जांच एजेंसियों ने उनके अगवा होने का केस दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश की जा रही है। इस घटना की जानकारी भारतीय विदेश मंत्रालय को दे दी गई है।