Hindi News

indianarrative

Imran Khan viral video: महिलाओं को पर्दे में रहने नसीहत दे रहे थे इमरान खान, खुद का न्यूड वीडियो हो गया वायरल

Pakistan Pm Imran Khan Nude Video Viral

पाकिस्तान में रेप की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं, जिसपर पाक प्रधानमंत्री इमरान खाने ने महिलाओं को इस हैवानियत से बचने के लिए पर्दा करने की सलाह दी थी। उनके इस बयान के बाद वो खुद ही घिर गए और चारो तरफ से उनकी आलोचना हो रही है। खुद पाकिस्तान की जनता ने उनके इस बयान पर सवाल उठा दिया है, यहां तक की इस बयान के बाद उनका एक अंडरवेयर में वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक बिकिनी पहने महिला के साथ एक समुद्री बीच पर नहा रहे हैं।

यहां तक कि इमरान खान ने रेप की बढ़ती घटनाओं के लिए भारत औऱ यूरोप को जिम्मेदार ठहरा दिया। जनता के साथ एक संवाद के दौरान इमरान खान ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि देश में बढ़ती रेप की घटनाओं को रोकने के लिए उन्हें जनता के सहयोग की जरूरत है। उन्होंने कहा कि, "हमें पर्दा प्रथा की संस्कृति को बढ़ावा देना होगा ताकि प्रलोभन से बचा जा सके। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, दिल्ली को रेप केपिटल कहा जाता है और यूरोप में अश्लीलता ने उनकी पारिवारिक व्यवस्था को तबाह कर दिया है। इसलिए पाकिस्तान के लोगों को अश्लीलता पर काबू पाने के लिए मदद करनी चाहिए"।

इमरान खान यह बयान देखकर खुद ही फंस गए, इश वक्त सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक वीडियो शेयर कर लोग इमरान खान से पर्दे की सलाह पर सवाल उठा रहे हैं। सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें वो अंडरवेयर में दिख रहे हैं और उनके साथ बिकिनी पहने एक महिला मौजूद है। दोनों समुद्र से नहाकर निकल रहे हैं।

 

फहद ने वीडियो को ट्वीट करते हुए कहा कि, इमरान खान पर्दा करने पर लेक्चर दे रहे हैं लेकिन खुद बीच पर इस तरह से बिकिनी पहने महिला के साथ नहा रहे हैं। उनका यह वीडिय उस दौरान का है जब वह क्रिकेट स्टार हुआ करता थे।