Hindi News

indianarrative

बलूचिस्तान में पाकिस्तानी आर्मी पर भयंकर हमला, 12 फौजी मारे गए, दर्जनों जख्मी

Baloch Freedom Fighters Killed Pak Army

चीन के इशारे पर बलूच टाइगर्स को कुचलने पहुंची पाकिस्तानी फौज को बुरे दिन देखने पड़ रहे हैं। कुछ इलाकों से पाकिस्तानी फौज के पैर उखड़ने लगे हैं। दो दिन में बलूच टाइगर्स ने 12 पाकिस्तानी फौजियों को मार गिराया है। हलात यह हैं कि बलूचिस्तान के कुछ इलाकों में तैनाती से पाक फौजी इंकार करने लगे हैं। नैचुरल संपदा से संपन्न बलूचिस्तान पर पाकिस्तान ने 1948 में धोखे से कब्जा कर लिया था।

पाकिस्तान से आजादी हासिल करने के लिए तभी से बलूच टाइगर्स संघर्ष कर रहे हैं। पाकिस्तान की सरकारें बलूचों पर लगातार दमनचक्र चलाती आई हैं। अब ग्वादर में चीन के कब्जे के साथ ही पाकिस्तानी सेना के अत्याचार और भी बढ़ चुके हैं। बलूच टाइगर्स ने पाकिस्तानी फौज के खिलाफ लगातार लोहा ले रहे हैं। हाल ही में बलूचिस्तान के कोहलू जिले के कहान में बलूच टाइगर्स और पाकिस्तानी फौजियों के साथ भयंकर गोलीबारी हुई है। इस गोलीबारी में पाकिस्तानी का एक फौजी मारा गया।

इस हमले के बाद बलूच टाइगर्स ने जमान खान जांच चौकी पर हमला किया जिसमें फ्रंटियर कोर के चार सैनिक मारे गए। दूसरा हमला एक बम धमाके से किया गया।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक बलूच विद्रोहियों ने यह बम अर्द्धसैनिक बलों की गाड़ी के पास लगाया था। मृतकों के शव औपचारिकता के बाद घर वालों को सौंपे जा रहे हैं। वहीं घायलों को पास के अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले पिछले साल ही अक्‍टूबर महीने में बलूच टाइगर्स ने पाकिस्तानी तेल एवं गैस कर्मचारियों के काफिले पर हमला किया, जिसमें 14 पाकिस्तानी फौजी मारे गए थे।

इस इलाके में पहले भी सुरक्षाबलों पर बड़े पैमाने पर हमले होते आए हैं। वहीं गुरुवार को भी  बलूच टाइगर्स ने उत्तरी वजीरिस्तान में एक और सैन्य काफिले को निशाना बनाया। इस हमले में पाकिस्तानी सेना के एक अधिकारी समेत छह सैन्यकर्मी मारे गए। सेना ने एक बयान में कहा कि आतंकवादियों ने उत्तरी वजीरिस्तान के रजमाक क्षेत्र के पास आईईडी के जरिए सैन्य काफिले को निशाना बनाया था।

 

 

 

 

 

 

 

Baloch Tigers Massive Attack on Pakistani Army Killed 5 Soldiers in Balochistan