Hindi News

indianarrative

हिंद महासागर में पहुंचे महाविनाशक युद्धपोत! भारत के लिए बड़ा खतरा, जानें कैसे

हिंद महासागर पर चीन हुआ आक्रामक

शायद ही कोई ऐसा देश हो जो चीन (china) से परेशान न हो। चीन की पैंतरेबाजी और उसके हड़पने की भूख के चलते उससे सीमा साझा करने वाले सारे देश परेशान हैं। हिंद महासागर में भी चीन अपने पैंतरेबाजी से बाज नहीं आता है। पिछले दिनों चीनी नौसेना के युद्धपोतों का एक पूरा जत्‍था जब इस क्षेत्र में पहुंचा जिसने हिंद महासागर में हलचल बढ़ा दी है। चीन की ये चाल बेहद ही घटिया है। चीन की पीपुल्‍स लिब्रेशन आर्मी (Navy) का टास्‍क ग्रुप-106 27 जुलाई से इंडोनेशिया के सुराबया में मौजूद है। सिर्फ इतना ही नहीं यह ग्रुप हिंद महासागर के अंदर तक दाखिल हो चुका है। इस टास्‍क ग्रुप में चीन के कई बड़े युद्धपोत मौजूद हैं। रक्षा विशेषज्ञों की मानें तो यह बताता है कि चीन किस कदर इस क्षेत्र में हावी होने की कोशिशें कर रहा है।

मॉर्डन डेस्‍ट्रॉयर और ट्रांसपोर्ट शिप

चीनी नौसेना के इस टास्‍क ग्रुप में कई बड़े युद्धपोत हैं जिसमें एक मॉर्डन डेस्‍ट्रॉयर होहोत भी शामिल है, इस समय हिंद महासागर पर मौजूद है। इस डेस्‍ट्रॉयर को चार साल पहले ही लॉन्‍च किया गया है। यह काफी बड़ा है और 7500 टन के वजन के साथ हिंद महासागर पर मौजूद है। इसके अलावा जिंगगांग शान जो जमीन और समंदर दोनों ही जगह पर चल सकने वाला ट्रांसपोर्ट जहाज है, वह भी क्षेत्र में मौजूद है। 25000 टन का यह जहाज पर 800 चीनी सैनिकों के साथ 50 से 60 बख्‍तरबंद वाहन जिसमें हल्‍के टैंक्‍स और हथियार भी शामिल हैं, उन्‍हें लेकर जा सकता है। यह जहाज एक आधुनिक जहाज है और 12 साल पुराना है।

ये भी पढ़े: भारत को फिर उकसा रहा है चीन, Dragon ने हिन्द महासागर पर सर्वे के लिए भेजा स्पाई शिप

चीन का क्या मकसद?

चीनी नौसेना हिंद महासागर पर एंटी-पाइरेसी मिशन के तहत मौजूद है जो अफ्रीका क्षेत्र में चलाया जा रह है। लेकिन यह भी सच है कि चीनी नौसेना यह परख रही है कि ये युद्धपोत क्‍या लंबी यात्रा में खरे उतर पाएंगे। साथ ही वह अपने नौसैनिकों को भी परख रहा है। हिंद महासागर पर ही चीन का युआन वांग 6 भी मौजूद है। यह एक सैटेलाइट ट्रैकिंग जहाज है। पिछले ही महीने इसे इंडोनेशिया के जकार्ता में देखा गया था। इसे एक जासूसी जहाज कहा जाता है।

वहीं पिछले दिनों ये भी खबर आई थी कि बढ़ती वैश्विक शक्ति के रूप में चीन अब हर क्षेत्र में मुखर हो रहा है। दक्षिण चीन सागर के क्षेत्रों पर चीन का दावा उसी कार्यप्रणाली का हिस्सा है। अपने दावों को मजबूत करने के लिए चीन ने कंबोडिया में एक नया नौसैनिक अड्डा बनाया है। रिपोर्ट में कहा गया था कि कंबोडिया में चीनी नौसैनिक अड्डा मलक्का स्ट्रेट के करीब है। यह एक महत्वपूर्ण बिंदु है जो हिंद महासागर को दक्षिण चीन सागर से जोड़ता है।