Hindi News

indianarrative

जल्द India-US को मरोड़नी होगी ड्रैगन की गर्दन! मिलाइलें लॉन्च करने के बाद अब चीन समुद्र में करने जा रहा है यह काम

चीनी नौसेना समुद्र में दिखाने जा रही अपनी ताकत

पिछले कुछ समय में चीन अपनी सुरक्षा को ताफी तेजी से बढ़ा रहा है। चाहे वो जमीनी स्तर की हो, वायु या फिर क्यों ने समुद्री ताकत हो। चीन हर तरफ अपनी सुरक्षा में इजाफा कर रहा है। आधुनिक मिसाइल से लेकर आधुनिक जहाज तक चीन तेजी से अपने सुरक्षा बेड़े में शामिल कर रहा है। चीन इस वक्त पूरी दुनिया को अपनी ताकत दिखाने में लगा हुआ है खासकर अमेरिका संग कई बड़े देशों को भी। ऐसे में भारत और अमेरिका के अलावा भी बाकी बड़े देशों को एक साथ आना चाहिए ताकी चीन की मनमानी पर लगाम लगाया जा सके। अब चीन अपनी समुद्री ताकत को बढ़ाते हुए चीनी नौसेना में आधुनिक जहाजों को शामिल कर रहा है।

यह भी पढ़ें- अपने सदाबहार दोस्त Pakistan को बचाएगा ड्रैगन या छोड़ देगा उसके हाल पर

बता दें कि, बीते साल यानी की 2021 में पीपुल्स लिबरेशन आर्मी नेवी (PLAN) ने 2021 में लगभग 170,000 टन के नए जहाजों को नेवी में कमीशन किया। हर साल इस तरह के जहाजों की आमद से लैस होने वाली चीन की आर्मी दुनिया की सबसे आधुनिक और सक्षम नौसेनाओं में से एक बन गई है। आधुनिकता और अपनी सेना को मजबूत बनाने के मामले में चीन ने सभी एशियाई नौसेनाओं को पीछे छोड़ दिया है।

पिछले ही साल चीन ने अपने नौसेना में एक टाइप 094A बैलिस्टिक मिसाइल सबमरीन (SSBN), दो टाइप 075 हेलीकॉप्टर लैंडिंग डॉक (LHD), तीन टाइप 055 क्रूजर, सात टाइप 052D विध्वंसक, छह टाइप 056A कोरवेट, छह टाइप 082II माइन काउंटरमेयर वेसल, एक केबल-बिछाने वाला जहाज और तीन टाइप के 927 सर्विलांस शिप शामिल किया है।

यह भी पढ़ें- Afghanistan में भारत की पकड़ मजबूत, खुश हुआ तालिबान, चीन-पाकिस्तान को कानों कान खबर तक नहीं हुई

चीन तेजी से जहाजों का निर्माण करने में लगा हुआ है। हाल ही में चीन ने पाकिस्तान और थाईलैंड की नौसेना के लिए भी तीन युद्धक जहाज लॉ़न्च किया है। खबरों की माने तो चीन के शंघाई के पास स्थित हुडोंग झोंगहुआ शिपयार्ड ने दो टाइप 054A फ्रिगेट युद्धपोत और एक टाइप 071E लैंडिंग प्लेटफॉर्म डॉक (एलपीडी) को लॉन्च किया। कहा जा रहा है कि, इसमें से टाइप 054A फ्रिगेट चीनी नौसेना के लिए था।