Hindi News

indianarrative

Chinese Spacecraft launch : चांद से नमूने लाने की पहली कोशिश

Chinese Spacecraft launch : चांद से नमूने लाने की पहली कोशिश

चीन ने चंद्रमा से नमूने लाने के लिए मंगलवार को एक अंतरिक्ष यान (Spacecraft) launch किया। यह चंद्रमा से नमूने लाने के लिए देश का पहला प्रयास है। चीन ने लॉन्ग मार्च -5 रॉकेट के जरिए चांग ई-5 अंतरिक्ष यान को हेनान के वेनचांग अंतरिक्ष यान लॉन्च स्थल से स्थानीय समयानुसार अल सुबह 4.30 बजे रवाना किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चांग ई-5 चीन के एयरोस्पेस इतिहास के सबसे जटिल और चुनौतीपूर्ण मिशनों में से एक है, साथ ही यह चार दशकों में दुनिया का पहला मून-सैंपल मिशन है।

चीन के नेशनल स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन के मून एक्सपलोरेशन और अंतरिक्ष कार्यक्रम केंद्र के उप निदेशक पेई झाओयू ने कहा, मिशन चीन के विज्ञान और प्रौद्योगिकी विकास को बढ़ावा देने में मदद करेगा, और चीन के लिए भविष्य में चांद पर मानव भेजने और गहरे अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए एक महत्वपूर्ण नींव रखेगा।.