Hindi News

indianarrative

पाकिस्तान: कराची में कॉलेज गई छात्रा को अगवा कर किया गैंग रेप

pakistan

पड़ोसी मूल्क पाकिस्तान में लड़कियां सेफ नहीं हैं। कराची में एक कॉलेज की लड़की को अगवा कर बदमाशों ने उसके साथ गैंग रेप किया। लड़की कराची के गुलशन-ए-बाग इलाके की रहने वाली है। लड़की के पिता ने पुलिस में इसे लेकर एफआईआर कराई है। पीड़िता के पिता ने 9 फरवरी को पुलिस के पास लड़की के गायब होने की शिकायत कराई थी। पिता ने पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी कॉलेज से घर नहीं लौटी है।

न्यूज चैनेल से बात करते हुए लड़की के पिता ने बताया कि कल पुलिस का फोन आया और उन्होंने बताया कि हमें लड़की डिफेंस हॉउसिंग में मिली है। पुलिस ने बताया कि लड़की को तीन लोगों ने अगवा किया और उसके साथ रेप किया। पुलिस ने उन तीनों को गिरफ्तार कर लिया है।

2020 के रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान में हर दिन 11 रेप की घटना रिपोर्ट की जाती है। पिछले 6 साल के डेटा को देखे तो 22,000 केस रेप से जुड़ी दायर की गई है। 2015 से यौन शोषण के कुल 22,037 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें से 4,060 मामले अदालतों में लंबित हैं। दुर्भाग्य से, केवल 18 प्रतिशत अभियोजन चरण तक पहुंचे हैं।