Hindi News

indianarrative

Germany ने भारत से हटाया ट्रेवल बैन, लेकिन जर्मनी जाने वालों को दिखाना होगा ये खास दस्तावेज!

Germany ने भारत सहित इन देशों के यात्रियों पर लगा प्रतिबंध हटाया

दुनियाभर में कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के बढ़ते खतरे को देखते हुए कई देशों ने यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया था। जर्मनी ने भी कुछ देशों के लोगों को अपने यहां यात्रा करने पर बैन लगा दिया था जिसमें भारत भी शामिल था। अब जर्मनी ने भारत के अलावा ब्रिटेन और पुर्तगाल पर लगे यात्रा प्रतिबंध को हटाने की घोषणा की है। अब जर्मनी जाने वाले यात्री अपनी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट दिखाकर यात्रा कर सकते हैं, हालांकि उन्हें निगेटिव रिपोर्ट के बाद भी 5 से 10 दिनों तक क्वारंटाइन में रहना होगा।

जर्मनी ने उन 16 देशों को लेकर यात्रा पर प्रतिबंध लगाए थे जहां पर कोरोना के सबसे अधिक मामले सामने आए थे। जर्मनी ने देशों को वर्गों में बांट रखा है। रोग नियंत्रण और रोकथाम करने वाली जर्मन संघीय सरकारी एजेंसी रॉबर्ट कोच इंस्टीट्यूट ने कहा कि भारत, नेपाल, रूस,पुर्तगाल और यूके को पहले वैरिएंट चिंता के क्षेत्रों की कैटेगरी में रखा था और अब इसे हाई इंसीडेंट वाले इलाके यानी उच्च-घटना वाले क्षेत्रों में डाउनग्रेड कर दिया गया है। इसके बाद अब उनके लिए जर्मनी आना आसान हो जाएगा जो यहां के नागरिक या निवासी नहीं हैं।

जर्मनी में मौजूदा नियम केवल अफने ही नागरिकों को दूसरे देश से अपने देश में आने की अनुमति देते थे और उनके टीकाकरण की स्थिति की परवाह किए बिना दो सप्ताह उन्हें क्वारंटाइन रखने को कहते हैं। अब नियमों के मुताबिक, उच्च-घटना वाले क्षेत्रों में आने वाले देशों के व्यक्ति को जर्मनी में आने की अनुमति मिलेगी। हालांकि, इसके लिए उन्हें पहले अपनी कोविड-19 की निगेटिव रिपोर्ट और 10 दिनों तक क्वारंटाइन में रहने होंगे।

हालांकि अगर व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव है तो उसके क्वारंटाइन की अवधि केलव 5 दिनों की होगी। ये नियम बुधवार से लागू किए जाएंगे। हाई इंसीडेंस वाले इलाकों से आने वाले उन यात्रियों को क्वारंटाइन में छूट मिलेगी जिन्हें पूरी तरह से टीका लगाया गया है।