Hindi News

indianarrative

US-China छोड़ भारत के पास भागे लोग- Made In India हथियारों की दुनिया में डंका

Egypt want Indian Fighter Jet Tejas

India Egypt Military Relations: दुनिया में भारत के हथियारों की डिमांड बढ़ती जा रही है। भारतीय फाइटर जेट (Indian Fighter Jets) से लेकर, टैंक, तोप, मिसाइलों की डिमांड दुनिया में बढ़ गई है। कई देश हैं जो भारतीय हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं और कई सौदा करना चाहते हैं। वियतनाम, फिलीपींस से लेकर आर्मीनिया (Indian Weapons) तक भारत के हथियारों के दीवाने हैं। अब मिस्र भारत (India Egypt Military Relations) के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस (Tejas Fighter Jet) का दीवाना हो गया है। मिस्र करीब 70 तेज फाइटर जेट भारत (India Egypt Military Relations) से खरीदना चाहता है।

यह भी पढ़ें- दुनिया में बढ़ी Made In India हथियारों की डिमांड- इस देश ने मांगा टैंक

भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होंगे मिस्र के राष्ट्रपति
दरअसल, भारत ने 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फतह अल-सिसी को आमंत्रित किया है। मिस्र के लिए यह एक बड़ा अवसर है जो भारत के साथ सैन्य संबंधों को बढ़ाना चाहता है। जानकारी के मुताबिक, 16 अक्टूबर को मिस्र की आधिकारिक यात्रा के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने काहिरा में सिसी से मुलाकात कर औपचारिक आमंत्रण सौंपा था। मिस्र 2023 में भारत की अध्यक्षता में आयोजित होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित 9 मेहमान देशों में शामिल है। भारत में 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह पर मुख्य अतिथि के लिए भेजा जाने वाला न्यौता देश के करीबी सहयोगियों और साझेदारों के लिए एक सांकेतिक सम्मान है। कोरोना की वजह से 2021 और 2022 के गणतंत्र दिवस समारोह में कोई भी मुख्य अतिथि नहीं था। ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो 2020 के समारोह में हिस्सा लेने वाले भारत के अंतिम मुख्य अतिथि थे।

भारत संग सैन्य रिश्ते मजबूत कर रहा मिस्र
मिस्र के राष्ट्रपति सिसि के लिए भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बुलाया जाना बेहद ही महत्वपूर्ण है। वो इसे एक अवसर के रूप में देख रहे हैं। क्योंकि, वो भारत के साथ मिस्र का सैन्य संबंध मजबूत करना चाहता है। पिछले साल दोनों देशों ने संयुक्त हवाई अभ्यास किया था। अब कहा यह भी जा रहा है कि, मिस्र कथित तौर पर भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू विमान तेजस का दीवाना हो गया है और वो करीब 70 फाइटर जेट खरीदना चाहता है।

यह भी पढ़ें- Tejas फाईटर का बजा डंका, अमेरिका-चीन को छोड़ भारत के पास आ रही दुनिया

भारत के हथियारों की दुनिया में डिमांड
बताते चलें कि, इन दिनों भारत के हथियारों की दुनिया में डिमांड बढ़ते जा रही है। फिलीपींस संग कई और देशों ने तेजस खरीदने की दिलचस्पी दिखाई है। इसके साथ ही आर्मीनिया ने तो अमेरिका का हिमरस छोड़ भारत के पिनाका पर भरोसा जताया। भारत के अन्य कई हथियारों की मांग दुनिया में बढ़ती जा रही है। यह देश के लिए बेहद ही गर्व की बात है। कभी हम विदेशी हथियारों पर निर्भर थे लेकिन, अब स्वदेशी हथियारों को इस्तेमाल करने के साथ ही इन्हें बेच भी रहे हैं।