Hindi News

indianarrative

मोदी के करीबी दोस्त दुबई के शेख हमदन का निधन, कई दिनों से चल रहे थे बीमार

यूएई के वित्त मंत्री और दुबई के उप शासक शेख हमदन का निधन

दुबई (Dubai) के डिप्टी शासक और यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के वित्त मंत्री शेख हमदान बिन राशिद अल मकतूम (Sheikh Hamdan bin Rashid Al Maktoum) का निधन हो गया है। शेख हमदन अपने भाई मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम के अधीन दुबई के उप शासक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम दुबई के शासक हैं, जो यूएई के प्रधानमंत्री और उप राष्ट्रपति भी हैं। अमीरात के अधिकारियों ने उनके निधन की जानकारी दी, लेकिन मौत के कारण का खुलासा नहीं किया।

दुबई सरकार के मीडिया के मुताबिक, शेख हमदान के अंतिम संस्कार में केवल परिवार के लोग ही शामिल होंगे। ऐसा कोरोनावायरस महामारी के मद्देनजर किया जा रहा है। साथ ही तीन दिनों के शोक के चलते सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। आबू धाबी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान ने शेख हमदान के निधन पर दुख जताते हुए कहा, आज हमने UAE के सबसे वफादार लोगों में से एक को खो दिया है, जिसने जीवनभर अपनी देशभक्ति को दिखाया।

शेख हमदान ने दुबई पोर्ट्स अथॉरिटी, दुबई वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और दुबई नेचुरल गैस कंपनी जैसे कंपनियों के संगठन का संभाला। इन सबके बदौलत ही दुबई का इतना विकास हो पाया है। अपने भाई की तरह वह UAE से बाहर घोड़ों की दौड़ में एक बड़ा नाम थे। उन्हें घोड़े पालने का बहुत शौक था। उन्होंने 1981 में शादवेल रेसिंग की स्थापना की।

शेख हमदन काफी समय से बीमार थे। पिछले साल शरद ऋतु में वह विदेश एक सर्जरी कराने गए थे, लेकिन उस संबंध में भी विस्तृत जानकारी नहीं दी गई थी। शेख मोहम्मद ने हाल ही में उनके उत्तम स्वास्थ्य के लिए भी ट्वीट किया था। दुबई के दिवंगत शासक शेख राशिद बिन सईद अल मकतूम के दूसरे बेटे शेख हमदन का जन्म 25 दिसम्बर 1949 को हुआ था।