Hindi News

indianarrative

Earthquake: नेपाल के पोखरा में भूकंप के झटकों से टूटी लोगों की नींद, दहशत का माहौल

नेपाल में भूकंप

नेपाल में आज बुधवार की सुबह जब लोग आंखें खोलने वाले तभी जोर-जोर से धरती हिलने लगी। अनिष्ट की आशंका से लोगों की नींट टूटी और लोग घरों से बाहर की ओर बाहर भागने लगे। हालांकि कुछ ही देर में झटके रुक गए लोगों में दहशत बनी हुई है। नेपाल के राष्ट्रीय भूकंप केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार सुबह लगभग पौने छह बजे 5.3तीव्रता का भूकंप आया था। भूकंप का केंद्र लामजंग जिले का भुलभुले गांव था। यह पोखरा से 35 किलोमीटर पूर्व में हैं। 

भूकंप से अभी तक किसी तरह के जान-माल के नुकसान की जानकारी नहीं है। अलबत्ता नेपाल सरकार तत्काल भूकंप के प्रभाव और क्षति के आंकलन के निर्देश दे दिए हैं।

नेपाल में आए भूकंप का असर भारत के बिहार से सीमवर्ती जिलों में महसूस किए गए हालांकि यहां तीव्रता कम थी। ध्यान रहे 28अप्रैल को भी काठमाण्डू घाटी में भी भूकंप आया था। लगातार आ रहे भूकंप से नेपाल में खौफ का माहौल है। क्यों कि पहले आए भूकंप के घाव अभी तक भरे नहीं हैं।