Hindi News

indianarrative

सोशल मीडिया पर चल रही थी पाकिस्तानी झूठ की फैक्ट्री, फेसबुक ने किया भाण्डाफोड़

सोशल मीडिया पर चल रही थी पाकिस्तानी झूठ की फैक्ट्री, फेसबुक ने किया भाण्डाफोड़

दुनिया भर में सोशल मीडिया पर भारत के खिलाफ प्रोपेगंडा चलाने वाली पाकिस्तान की झूठ की फैक्ट्री का भाण्डाफोड़ हो गया है। इस बार पाकिस्तान का भाण्डा फोड़ते हुए  फेसबुक ने 450 से ज्यादा एकाउंट्स को सस्पेंड किया है। इंस्टाग्राम ने भी ऐसे ही सौ से ज्यादा एकाउंट्स को सस्पेंड किया है।

फेसबुक मिली जानकारी के अनुसार कि उसने एसआईओ की जांच रिपोर्ट के बाद  453 एकाउंट, 103 पेज, 78 ग्रुप्स को सस्पेंड किया है। इसके साथ 107 इंस्टाग्राम एकाउंट भी बंद किए गए हैं। इन सभी का लिंक पाकिस्तान से बताया गया है। फेसबुक के मुताबिक, ये सब पाकिस्तान से ऑपरेट हो रहे थे। फेसबुक ने पाकिस्तान से जुड़े एकाउंट्स के बारे में यह जानकारी स्टैनफोर्ड इंटरनेट ऑब्जरवेटरी को दी। इन सभी संदिग्ध एकाउंट्स को 31 अगस्त को बंद किया जा चुका है।

हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब पाकिस्तान के ऐसी चीजों से लिंक मिले हों। अप्रैल 2019 में फेसबुक ने पूरे नेटवर्क के एकाउंट सस्पेंड किए थे। सभी का कनेक्शन पाकिस्तानी मिलिट्री के इंटरसर्विस पब्लिक रिलेशन से था। एक बार फिर झूठ की फैक्ट्री  दुनिया के सामने पाकिस्तान एक बार फिर शर्मसार हुआ है। इसमें पाकिस्तान के कुछ नेताओं के शामिल होने की संभावना बतायी जा रही है। सस्पेंड किए गये एकाउंट्स पर इमरान खान के साथ आईएसआई की तारीफ और भारत तथा  पीएम मोदी की आलोचना की जाती थी।

 .