Hindi News

indianarrative

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने फ्रांस के राष्ट्रपति से मुलाकात की

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने पेरिस में फ्रांस की यात्रा पर गए चीनी विदेश मंत्री वांग यी से मुलाकात की। फ्रांस के साथ मिलकर चीन दोनों देशों के बीच सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध को गहराना चाहता है।

वांग यी ने यह भी कहा कि यूरोप बहुध्रुवीय दुनिया में एक महत्वपूर्ण शक्ति है। चीन और यूरोप हमेशा भागीदार रहे हैं, प्रतियोगी नहीं। दोनों पक्षों के बीच आम सहमति मतभेदों से कहीं अधिक है। वर्तमान दुनिया में एकतरफा और संरक्षणवाद बढ़ने की स्थिति में चीन और यूरोप को समान रूप से बहुपक्षवाद की अवधारणा को आगे बढ़ाना चाहिए, अंतर्राष्ट्रीय संबंधों के बुनियादी मानदंडों को बनाए रखना चाहिए, एक खुली विश्व आर्थिक प्रणाली बनानी चाहिए।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉन ने वांग यी को राष्ट्रपति शी चिनफिंग तक अपना अभिवादन पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि फ्रांस और चीन के बीच रणनीतिक संपर्क बनाए रखने का बड़ा महत्व है। फ्रांस ने कोविड-19 के टीके को वैश्विक सार्वजनिक उत्पाद बनाने के लिए चीन के वादे की प्रशंसा की।

फ्रांस, चीन के साथ महामारी को रोकने के सहयोग को आगे बढ़ाना, अर्थतंत्र और व्यापार, कृषि आदि क्षेत्रों में सहयोग में और अधिक उपलब्धियां हासिल करना चाहता है। फ्रांस चीन के साथ सर्वांगीण रणनीतिक साझेदारी संबंध को आगे बढ़ाना, बहुपक्षवाद का समर्थन करना चाहता है।.