Hindi News

indianarrative

अफगान सुरक्षा बलों ने तालिबान को खदेड़ा, बड़े क्षेत्र पर जमाया अपना कब्जा, देखें रिपोर्ट

तालीबान और पाकिस्तान आतंकी मिलकर अफगानिस्तान में मचा रहे हैं तबाही

अमेरिका अपने सैनिक अपगानिस्तान से वापस बुला रहा है। अब बस कुछ ही सैनिक अफगानिस्तान में बचे हैं। अमेरिकी सैनिकों के लौटते ही तालिबानी आतंकी फिर से वहां सक्रिय हो गए हैं। इस बीच अफगानिस्तान की सेना ने दो जिलों से तालीबनी आतंकियों को खदेड़ दिया है। अफगान रक्षा मंत्रलायन ने इसकी जानकारी दी है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इस इलाकों में कई आतंकी संगठन सक्रिय थे जिन्हें वहां से भगा दिया गया है और अब ये इलाका अफगानिस्ता सेना के कब्जे में है।

इसके पहले तालिबान ने अफगानिस्तान के 85 फीसदी क्षेत्र पर अपना कब्जा होने का दावा किया है, जिसके बाद भारत ने भी कंधार में कॉन्सुलेट बंद कर अपने कर्मचारियों को वापस बुलाने का फैसला किया। तालिबानियों को पाकिस्तान के आतंकियों का भी साथ मिला हुआ है।

खबरों के मुताबिक, भारत ने शनिवार को अपने कर्मचारियों को वापस बुलाया। बता दें कि महज चार दिन पहले ही भारत ने कहा था कि काबुल में उसके दूतावास और कंधार के साथ ही मजर-ए-शरीफ में स्थित कॉन्सुलेट को बंद करने की फिलहाल भारत की कोई योजना नहीं है। हालांकि, अधिकारियों ने बताया कि अफगानिस्तान में लगातार खराब होती जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर भारत अपनी करीबी नजर बनाए हुए है और भारतीय नागरिकों का साथ ही अधिकारियों को भी सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी माना जा रहा है कि तालिबान के कब्जे के बाद पाकिस्तानी आतंकवादियों को अफगानिस्तान में बढ़ती मौजूदगी की वजह से भी भारत ने यह कदम उठाया है। अफगानिस्तानी सुरक्षा एजेंसियों ने हाल ही में यह अनुमान पेश किया है कि दक्षिणी अफगानिस्तान में तालिबान के साथ लश्क-ए-तैयबा के करीब 7 हजार आतंकवादी भी लड़ रहे हैं। हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में तालिबान के तेजी से बढ़ने के कारण अफगानिस्तानी सैनिकों को भाग कर ताजिकिस्तान की सीमा में जाना पड़ा था। ताजिकिस्तान का यह सैन्य शिविर रूस का सैन्य बेस है। ताजिकिस्तान ने अफगानिस्तान से साथ सटी अपनी दक्षिणी सीमा पर सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए सैन्य रिजर्व से करीब 20,000 सैनिकों को बुलाया है।