Hindi News

indianarrative

Taiwan पर हमला करने वाला है China? America के इस बयान से भड़का ड्रैगन, क्या होगा Jinping का अगला क़दम?

Taiwan पर हमला करने वाला है China?

चीन कई दिनों से ताइवान (Taiwan) पर तिरछी नजर गड़ाए हुए है। वह लगातार ताइनाव की सीमा के आस-पास कई दिनों से अपने घातक युद्धपोतों और विमानों को तैनात कर रहा है। एक बार फिर ताइवान (Taiwan) ने मंगलवार को कहा कि उसने पिछले 24 घंटों में अपनी सीमा के पास 22 चीनी सैन्य विमान और 20 जहाज देखे हैं। ताइवान का मानना है कि बीजिंग ने क्षेत्र में अपनी सैन्य गतिविधियां बढ़ा दी हैं। हाल ही में संयुक्त राज्य अमेरिका और कनाडा ने चीन के व्यापक क्षेत्रीय दावों को चुनौती देने के लिए ताइवान जलडमरूमध्य की तरफ युद्धपोतों को रवाना किया। वहीं सोमवार को चीन ने अपने विमानवाहक पोत शेडोंग के नेतृत्व में ताइवान के दक्षिण-पूर्व में लगभग 70 मील (110 किलोमीटर) की दूरी पर एक नौसैनिक गठन किया।

चीन आर्थिक संकटों की आशंका के बीच ताइवान पर हमले नहीं करेगा

ताइवान (Taiwan) के रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि चीन और ताइवान के बीच एक अनौपचारिक सीमांकन क्षेत्र को चीन के तेरह सैन्य विमानों ने पार कर लिया था। बता दें चीन, ताइवान को अपना क्षेत्र मानता है। वहीं चीन की लोकतांत्रिक सरकार को डर है कि चीन सैन्य गतिविधियां को बढ़ा कर उसपर अधिकार न कर ले। ताइवान का दावा है कि चीन रोजाना युद्धपोत और युद्धक विमान भेज रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने रविवार को कहा कि दुनिया की दूसरी महाशक्ति चीन आर्थिक संकटों की आशंका के बीच ताइवान पर हमले नहीं करेगा। कहीं ताइवान की तरफ चीन का रुख अमेरिका को जवाब तो नहीं है।

यह भी पढ़ें: China-Taiwan: ताइवानी उपराष्ट्रपति के अमेरिकी दौरे से बौखलाया चीन! जानिए वजह।

ताइवान (Taiwan) के रक्षा मंत्रालय के जनरल स्टाफ फॉर इंटेलिजेंस के सहायक उप प्रमुख मेजर जनरल हुआंग वेन-ची ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा, इस साल जुलाई से सितंबर तक की अवधि चीनी की तरफ सीमा के पार किए जा रहे युद्ध अभ्यास चरम पर हैं। ताइवान जलडमरूमध्य के आसपास के जल में बहुत सारी युद्धपोत गतिविधियां हुई हैं। दक्षिण चीन सागर और पूर्वी चीन सागर में विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में युद्धपोत भी सक्रिय हुए। हुआंग ने कहा कि ताइवानी सेना चीनी युद्धक विमानों और युद्धपोतों की गतिविधियों पर निगरानी जारी रखेगी।