Hindi News

indianarrative

जापानी जहाज से बौखलाया China, Taiwan को मिली हिम्मत, कहा-हम तैयार हैं!

Japan-China: तनाव चीन और ताइवान के बीच है लेकिन, अगर जंग हुई तो चीन और अमेरिका के बीच होगी। क्योंकि, अमेरिका का कहना है कि वो ताइवान की हर हाल में रक्षा करेगा। उधर चीन का कहना है कि, ताइवान को वो अपने कब्जे में लेकर रहेगा। अगर इसमें कोई भी आया तो वो भी जंग की आग में जलेगा। इसी के चलते ताइवान को लेकर चीन और अमेरिका आमने सामने हैं। अब तो जापान (Japan-China) ने भी चीन पर एक्शन लेना शुरू कर दिया है और बीच समुद्र में दीवार बनकर खड़ा है। जिसपर चीन झल्ला उठा है। जापान ने ताइवान (Japan-China) के पास मुद्र में अपने कोस्ट गार्ड के समुद्री जहाजों को भेजा है। जापान के इन समुद्री जहाजों को ताइवान के पास देखकर चीन बुरी तरह से तिलमिला उठा है।

यह भी पढ़ें- America की नई चाल, चीन से लड़ने के लिए Taiwan को देगा खतरनाक हथियार

दरसअल, ताइवान में हाल में खतरनाक टायफून आया। इससे ताइवान में मौसम संबंधी कई अलर्ट भी जारी किए गए। इस टायफून का असर ताइवान के आसपास के समुद्री इलाकों में भी पड़ता दिखाई दिया। इस बीच जापान के कोस्ट गार्ड के समुद्री जहाजों को भी इस समुद्री क्षेत्र में देखा गया। चीन में इसे लेकर खलबली मची हुई है। चीन ने इस घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए अपनी गश्ती नाव भी भेजी थीं। वहीं दूसरी ओर जापान का कहना है कि यह अंतरराष्ट्रीय समुद्री क्षेत्र है। यहां कोई भी देश अपने समुद्री जहाज गुजार सकता है। ऐसे में उसके करीब 8 समुद्री जहाज इस क्षेत्र में गए थे।

यह भी पढ़ें- China पर बड़ा खतरा, अमेरिका ने Micro Chip सप्लाई पर लगाया फुल बैन

जापान के कोस्ट गार्ड का कहना है कि, टायफून से बचने के लिए हमारे जहाज ताइवान के जलडमरूमध्य क्षेत्र पर गए थे। जापान के ये सभी जहाज समुद्र में बिल्कुल ऐसे खड़े किए गए थे, जैसे कि इन्होंने चीन और ताइवान के बीच एक दीवार बना ली हो। वैसे भी अगर जंग हुई तो जापान भी अमेरिका के साथ खड़ा होगा। इसके साथ ही सारे पश्चिमी देश मिलकर चीन को काबू करेंगे। चीन द्वारा उठाए गए किसी भी कदम से उसे ही नुकसान होगा।