Hindi News

indianarrative

जापान के पीएम शिंजो आबे ने बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण इस्तीफा दिया

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने शुक्रवार को ऐलान किया कि वह स्वास्थ्य कारणों से अपने पद से इस्तीफा दे रहे हैं। 65 वर्षीय आबे ने टोक्यो में एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। आबे ने कहा कि उन्हें अपनी आंतों की बीमारी का इलाज कराने की जरूरत है। इस बीमारी के कारण 2007 में उन्हें अचानक इस्तीफा देना पड़ा था।

उन्होंने कहा कि वह नए सिरे से इलाज कारएगे लेकिन लंबे समय तक देखभाल की आवश्यकता होगी। प्रधानमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाने को लेकर जापान की जनता से माफी भी मांगी।

देश के राष्ट्रीय प्रसारक एनएचके ने बताया कि इससे पहले प्रधानमंत्री और सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) के अधिकारियों ने उनके पद छोड़ने के फैसले पर चर्चा करने के लिए एक बैठक की।

आबे हाल के महीनों में व्यस्त रहे हैं, कोरोनोवायरस महामारी और इस साल की शुरुआत में देश के कुछ हिस्सों में हुई प्राकृतिक आपदाओं से निपटने को लेकर उन्होंने सीधे 147 दिन काम किया है। लेकिन टोक्यो के कियो यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल में एक सप्ताह के भीतर दो बार जाने से प्रधानमंत्री के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में कयास लगाए जाने लगे।

आबे जब 17 अगस्त को अस्पताल गए थे तो इसे समय तक चलने वाली 'स्वास्थ्य जांच' के रूप में बताया गया, जो सात घंटे से ज्यादा समय तक चला था। सोमवार को, आबे ने चार घंटे तक चेकअप परिणाम जानने के लिए अस्पताल गए और उनकी और ज्यादा जांच हुई, जो चार घंटे तक चली।

उसी दिन वह लगातार 2,799 दिनों तक जापान में सबसे ज्यादा समय तक पीएम पद पर काबिज रहने वाले व्यक्ति बन गए।.