Hindi News

indianarrative

US VP Elect Kamala Harris के दिल में ही नहीं, दिमाग में भी बसता है India

US VP Elect Kamala Harris के दिल में ही नहीं, दिमाग में भी बसता है India

भले ही कमला हैरिस (US VP Elect Kamala Harris) के दिल में ही नहीं, दिमाग में भी बसता है (India) के बारे में यह धरणा हो कि वो कश्मीर पर भारत (India) सरकार की नीतियों की समर्थक नहीं हैं लेकिन यह भी सही है कि भारत कमला हैरिस के दिल ही नहीं दिमाग में भी बसता है। चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने कई बार भारत प्रेम को जाहिर किया। भारत से प्रेम के चर्चे अमेरिकी मीडिया ही नहीं बल्कि भारत और पाकिस्तानी मीडिया की सुर्खियां भी बने। अमेरिका की नई उपराष्ट्रपति चुने जाने के बाद अपने पहले सार्वजनिक संबोधन में कमला हैरिस ने अपनी मां श्यामला गोपालन के जरिए भारत को याद किया। कमला हैरिस ने कहा कि जो मां हमेशा हमारे दिल में रहेंगी। कमला हैरिस जब 19 साल की थीं तो वो भारत से अमेरिका आ गई थीं।

कमला हैरिस ने अमेरिका में लैंगिक समानता, न्याय के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान को सराहा और कहा कि वह भले ही इस पद पर पहुंचने वाली पहली महिला हैं लेकिन आखिरी नहीं होंगी। भारत ने कमला हैरिस ही नहीं इस समय अमेरिका के अधिकतर नेता चाहे वो डेमोक्रेट हों या रिपब्लिकन भारत की नीतियों का समर्थन करते हैं। चाहे वो कश्मीर ही क्यों न हो। इसलिए ऐसा माना जा रहा है जो बाइडेन की डिप्टी कमला हैरिस भारत के कदमों का ठीक वैसे ही समर्थन करेंगी जैसा ओबामा और फिर ट्रम्प ने किया था।

अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए जो बाइडेन ने कमला हैरिस के उपराष्ट्रपति चुने जाने पर खुशी जाहिर की है। जो बाइडेन ने कहा कि उन्हें कमला हैरिस के साथ काम करने में बेहद खुशी होगी। जो बाइडेन ने कहा कि यह बहुत पहले हो जाना चाहिए था। कमला हैरिस पहली उपराष्ट्रपति होंगी, जिनके माता-पिता अप्रवासी थे। नैसकॉम ने भी जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुने जाने का स्वागत किया है और कहा है कि भारतीय आईटी इंडस्ट्री अमेरिका के नए प्रशासन के साथ मिलकर तकनीक, डिजिटल ट्रांसफोर्मेशन की दिशा में काम करने को लेकर उत्साहित है।

अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडेन की सरकार संयुक्त राष्ट्र में भारत की स्थायी सदस्यता पर साथ देने का वादा किया है। इसके साथ ही आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सहयोग जारी रखने जैसे कदमों के साथ भारत और अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने को उच्च प्राथमिकता देगी। राष्ट्रपति चुनाव के लिए बाइडेन प्रचार अभियान दल के नीति पत्र में इस बात की जानकारी दी गई है।

अमेरिका की उपराष्ट्रपति बनने जा रहीं कमला हैरिस ने कहा है कि 'मैं इस पद को संभालने वाली पहली महिला हूं, लेकिन अंतिम नहीं।" उन्होंने प्रदर्शित जीत की घोषणा के बाद पहली सार्वजनिक टिप्पणी में सामाजिक बदलाव के लिए संघर्ष करने वाली महिलाओं को श्रद्धांजलि दी।

 .