Hindi News

indianarrative

Kisan Andolan 2020: सिंध और बलूचिस्तान में 'फेल' पाकिस्तान रच रहा सिखों को भड़काने की साजिश

Kisan Andolan 2020: सिंध और बलूचिस्तान में 'फेल' पाकिस्तान रच रहा सिखों को भड़काने की साजिश

Kisan Andolan 2020: तीन नए कृषि कानून को लेकर किसानों और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध जारी है। लगभग 20 दिनों से पंजाब, हरियाणा के किसान राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। सरकार और किसान संगठनों के बीच कई दौर की वार्ता भी हो चुकी है। हालांकि, नतीजा अभी नहीं निकला है। इसमें कोई दो राय नहीं कि किसानों की चिंता दूर करने के लिए सभी तरह के प्रयास किए जाने चाहिए। लेकिन कई ऐसी ताकतें भी हैं, जो Kisan Andolan 2020 को अवसर के तौर पर देख रही हैं। उनका प्रयास किसानों को भड़काकर भारत में अशांति फैलाने की है। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने पहले भारत के आंतरिक मामले में दखल देने की कोशिश की और अब पाकिस्तान, पंजाब के किसानों को भड़काने की साजिश रच रहा है। सिंध, बलूचिस्तान, गिलगिट-बालिटस्तान में पाकिस्तान फेल हो चुका है। उसके हर कोने से आजादी की मांग उठ रही है।

हाल ही में पाकिस्तान में महाराजा रंजीत सिंह की मूर्ति तोड़ दी गई

USCIRF Report 2020 : हिंदू और सिख महिलाओं को चीन में जबरन दुल्हन बना रहा पाकिस्तान

50 मजदूरों के ‘खून’ से लाल है पाकिस्तान को मिला चीनी गिफ्ट

पाकिस्तान, जिससे अपने आंतरिक मामले संभल नहीं रहे वो भारत के अंदरूनी मामलों में बेवजह टांग लड़ाता रहता है। पाकिस्तान के एक केंद्रीय मंत्री फवाद चौधरी ने किसान आंदोलन के जरिए सिखों को भड़काने का प्रयास किया है। फवाद चौधरी का पोर्टफोलियो विज्ञान एवं तकनीकी मंत्रालय का है। इस फील्ड में पाकिस्तान की तरक्की उतनी ही है, जितना पाकिस्तान का भीख मांगना। फवाद चौधरी अपने बेतुके बयानों के लिए कुख्यात हैं।

Punjabis all over the world are in pain on what’s happening in India, since Maharaja Ranjeet Singh death Punjabis are under siege one way or other.Punjabis paid price of independence by their blood, Punjabis are victim of their own follies #FarmersProstests #Punjab

— Ch Fawad Hussain (@fawadchaudhry) December 13, 2020

फवाद ने भारत में चल रहे किसान आंदोलन खास तौर पर सिख किसानों पर एक ट्वीट किया। सोशल मीडिया पर फवाद ने जहर उगलते हुए कहा, 'भारत में पंजाबियों को दर्द दिया जा रहा है। भारत में जो हो रहा है उससे दुनिया भर के सिखों को दर्द पहुंचा है। महाराजा रंजीत सिंह के निधन के बाद से पंजाबियों पर हमले होते रहे हैं। पंजाबियों ने आजादी की कीमत खून से चुकाई है, पंजाबी अपनी मासूमियत के शिकार हैं।'

अल्पसंख्यकों के लिए कब्रगाह है पाकिस्तान

पाकिस्तान के बड़बोले मंत्री को अपने देश में अल्पसंख्यकों पर हो रहे अत्याचार पर भी नजर डालनी चाहिए। जहां हिंदू, सिख, ईसाई धर्म की लड़कियों को चीन में मजबूर दुल्हन बनाया जा रहा है। हाल ही में लाहौर किले में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा खंडित कर दी गई, ये अल्पसंख्यकों की धरोहर पर आतंकी हमला से कम नहीं है। पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों को जबरन अगवा कर लिया जाता है और उनका धर्म परिवर्तन कर दिया जाता है। मानवाधिकार को कुचलने में पाकिस्तान और उसका 'चालबाज' दोस्त चीन सबसे आगे हैं। पाकिस्तान में हिंदुओं की आबादी महज 2 प्रतिशत बची है।

पाकिस्तान में सिखों पर हो रहे अत्याचार

लाहौर किले में महाराजा रंजीत सिंह की प्रतिमा तोड़ दी गई

सिखों के पवित्र धर्म स्थल करतारपुर साहिब का कंट्रोल ISI को दिया गया

जनवरी महीने में कट्टरपंथियों ने ननकाना साहिब में पथराव किया

जनवरी 2020 में सिख युवक की पेशावर में गोली मारकर हत्या कर दी गई

गुरुद्वारे के ग्रंथी की बेटी का अपहरण कर लिया गया