Hindi News

indianarrative

इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चाकूबाजी की बड़ी घटना, कई घायल

इंग्लैण्ड के बर्मिंघम में चाकूबाजी की बड़ी घटना, कई घायल

ब्रिटेन के बर्मिंघम एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आयी है। इस घटना में कई लोग घायल हुए ब्रिटिश पुलिस या सरकार ने अभी तक इसे एक 'बड़ी घटना' ही बताया है। ब्रिटेन के बेहद सुरक्षित इलाके में हुई इस घटना से सभी स्तब्ध हैं। हमलावरों की खोज के लिए पुलिस ने सभी ओर नाकेबंदी कर दी है और स्थानीय लोगों से घरों में ही रहने की अपील की है।

इंग्लैण्ड के वेस्ट मिडलैंड पुलिस ने एक बयान में कहा है कि हम इस बात की पुष्टि कर सकते हैं कि आज सुबह 12: 30 बजे हमें बर्मिंघम के सिटी सेंटर में एक छुरा घोंपने की सूचना मिली। जिसके बाद कई अन्य लोगों पर चाकू से हमले की ख़बरें सामने आईं।

कहा गया है कि ये मामला क्षेत्र में अन्य छुरेबाजी की घटना के बाद सामने आया है, जिसे काफी बड़ी घटना बताया गया है। इस हमले में कई लोग घायल हुए हैं, हालांकि अभी तक ये स्पष्ट नहीं हो सका है कि घायलों की संख्या कितनी है, और कितने उनमें से गंभीर स्थिति में हैं। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा कि अधिकारी बर्मिंघम के अर्काडियन और स्नोहिल क्षेत्रों में अपराध स्थल पर हैं, जहां से छुरा घोंपने की खबरें आ रही हैं।

घटनास्थल पर सभी आपातकालीन सेवाएं काम कर रही हैं और ये सुनिश्चित करने की कोशिश की जा रही है कि जो घायल हैं उनका बेहतर तरीके से इलाज़ हो सके। ऑनलाइन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लंदन सबवे स्टेशन पर पर 3 लोगों पर छुरे से हमला किया गया। वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस ने कहा जो कुछ भी हुआ है उसकी सटीक जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। लोगों को इलाके से दूर रहने के लिए कहा गया है।.