Hindi News

indianarrative

चोरी की तो हाथ-पैर, गैर मर्द से रिश्ता और समलैंगिक होने पर कटती है गर्दन, ये है तालिबानियों का क्रूर कानून

तालिबानियों का क्रूर कानून

अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिक लौट रही है। करीब 20 साल के बाद अमेरिका ने अपने सैनिकों को वापस बुलाना का फैसला किया है। इस बीच तालिबना फिर से सक्रिय हो गया है। एक तालिबानी जज का दावा है कि शरिया कानून लागू होने पर चोरों और समलैंगिक लोगों को दर्दनाक सजा दी जाएगी। 38 साल के तालिबानी जज रहीम ने ने कहा कि हाल ही में एक शख्स ने हमें बताया था कि उनके घर में चोरी हो गई है। इसके बाद हमने चोर के हाथ काटने के लिए कहा था।

रहीम ने इसके अलावा एक और केस के बारे में बात की जिसमें उन्होंने बताया कि एक गैंग को किडनैपिंग और स्मगलिंग करते हुए पकड़ा गया था। रहीम ने कहा कि क्राइम के हिसाब से हम उंगलियों के काटने से शुरू करते हैं। इसके बाद हथेलियां, कोहनी और बाजुओं को काटा जाता है।  इसके अलावा रहीम से पूछा गया कि तालिबानी राज में समलैंगिक लोगों के साथ कैसा सलूक किया जाएगा और उन्हें क्या सजा दी जाएगी? इस पर रहीम का कहना था कि या  तो उन्हें पत्थर से मार दिया जाएगा या फिर उन्हें एक 8 से 10 फीट लंबी दीवार के पीछे खड़ा किया जाएगा जो उनके ऊपर गिरे।

बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपने सैनिकों की वापसी के लिए 11 सितंबर की समयसीमा तय की थी लेकिन इससे पहले ही अमेरिकी सैनिक यहां से निकलने  लगे हैं। तालिबान ने नौ जुलाई को रूस की राजधानी मॉस्को में दावा किया था कि अफगानिस्तान के 85 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र पर अब तालिबान का कंट्रोल है।