Hindi News

indianarrative

इस देश में मिला कोरोना का मात्र एक केस, पूरे देश में लगाया गया लॉकडाउन

इस देश में मिला कोरोना का एक केस

कोरोना केस पूरी दुनिया में फिर से बढ़ रहा है। यूरोप के कई शहरों में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। इस बीच न्यूजीलैंड में लॉकडाउन लगा दिया गया है। ये लॉकडाउन सिर्फ एक केस आने के बाद लगया गया है। न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जैसिंडा अर्डर्न ने फरवरी के बाद से कोविड-19 के पहले कम्युनिटी केस की रिपोर्ट होने के बाद देश में तीन दिनों के लिए लॉकडाउन की घोषणा की है।

न्यूजीलैंड में छह महीने के बाद कोरोना का पहला मामला सामने आया है।  आखिरी बार न्यूजीलैंड में लोगों के बीच कोरोना का मामला फरवरी में सामने आया था।आपको बता दें कि न्यूजीलैंड में सभी स्कूल, सार्वजनिक स्थल और सभी जिम बंद कर दिए गए हैं। लोगों को घर पर रहने की सलाह दी गई है। न्यूजीलैंड में कोरोना को लेकर शख्त गाइडलाइंस हैं। देश का अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर अभी भी लॉक कर के रखे गए हैं। अभी तक न्यूजीलैंड में 2500 लोगों को कोरोना हो चुका है।

वही अमेरिका में कोरोना ने भंयकर रुप ले रखा है। कोरोना के डेल्टा वेरिएंट के तेजी से फैलने से कोरोना के मामले भी तेजी से फैल रहे हैं। अमेरिकी विशेषज्ञ सभी अमेरिकियों को कोविड-19 वैक्सीन की दूसरी डोज लेने के आठ महीने बाद बूस्टर डोज देने की सिफारिश कर सकते हैं।