Hindi News

indianarrative

Nirav Modi का मामा मेहुल चोकसे एंटीगुआ से फरार, PNB में हजारों करोड़ की धोखाधड़ी में नीरव के साथ था शामिल

Mehul Choksi (File Photo)

'पीएनबी और शेयर बाजार को हजारों करोड़ का चूना लगा कर एंटीगुआ भागा मेहुल चोकसे अब वहां से भी लापता है। नीरव मोदी की तरह उसे भी अपनी गिरफ्तारी का अंदेशा हो गया था। ऐसा माना जा रहा है कि वो एंटीगुआ में ही कहीं छुपा हुआ है और ऐसे देश भागने की फिराक में है जहां इंडियन एजेंसियां उसे गिरफ्तार न कर सकें।'

पंजाब नेशनल बैंक के साथ अरबों रुपये की हेराफेरी में नीरव मोदी (Nirav Modi) का मामा मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) भी एंटीगुआ से फरार हो गया है। चोकसी के वकील, एडवोकेट विजय अग्रवाल (Vijay Aggarwal) ने यह जानकारी दी है। वकील ने बताया कि मेहुल के परिवार वाले परेशान और चिंतित हैं। उन्होंने इस बारे में चर्चा करने के लिए मुझे बुलाया था। वकील ने बताया कि चोकसी सोमवार को अपने घर से ‘द्वीप के दक्षिणी हिस्से में एक रेस्तरां में डिनर के लिए निकले थे, उसके बाद से मेहुल चोकसी का लापता है। ध्यान रहे, नीरव मोदी की प्रत्यार्पण की सभी औपचारिकताएं लगभग पूरी हो चुकी हैं। उसे किसी दिन भारत लाया जा सकता है। नीरव मोदी की भारत वापसी की खबरों से मेहुल चोकसी परेशान था। उसको अपनी गिरफ्तारी की आशंका थी।

अरबों रुपये का घोटाले का आरोपी चोकसे 4जनवरी, 2018को एंटीगुआ भाग गया था। चोकसे पर 21हजार करोड़ रुपये की हेराफेरी का आरोप है। एंटीगुआ और बारबुडा में रहने वाले 61वर्षीय भारतीय कारोबारी और गीतांजलि समूह के मालिक मेहुल चोकसी को केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने वांटेड घोषित कर रखा है। चोकसे के खिलाफ पंजाब नेशनल बैंक धोखाधड़ी मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी है। चोकसेर 2013में शेयर बाजार में हेरफेर में शामिल था।