Hindi News

indianarrative

पाकिस्तान में 13 साल की हिंदू लड़की को अगवा कर जबरन बनाया मुस्लिम!

8 मार्च को दुनिया महिलाओं के हक दिलाने की वकालत और पाकिस्तान में अवयस्क हिंदू लड़कियों को मुसलमान बनाया जाता है

जिस दिन पूरी दुनिया महिलाओं के हक-हकूक की वकालत करती है, उसी दिन पाकिस्तान में प्रधानमंत्री इमरान खान का मुंह लगा मौलाना – मियां मिट्ठू 13 साल की हिंदू लड़की को इस्लाम कबूल करवाता रहा है। इस्लाम कबूल करवाने का तरीका भी ऐसा कि लड़की का तमाशा बना दिया गया। 13 साल की हिंदू लड़की कविता बीच में जमीन पर बैठी थी। उसको घेर कर भीड़ खड़ी थी। पास ही में सुंदर बिछावन के साथ चारपाई पर मिंया मिट्ठू बैठा था। भीड़ कुरान की आयतें पढ़ रही थी और कुछ लोग ‘बला उतार’ रहे थे।

 

पाकिस्तान में हिंदू-सिखों का जीना मुहाल है। वहां हिंदुओं को जीने का हक नहीं है। वो तभी जिंदा रह पाते हैं जब वो इस्लाम कबूल कर लें। मौलानी मियां मिट्ठू इमरान खान का मुंह लगा है। पूरे पाकिस्तान में हिंदू और सिख लड़कियों को मुसलमान बनाने का सबसे बड़ा ठेका इसी के पास है। वैसे मिंया मिट्ठू जैसे तमाम लोग हैं जो हिंदू लड़कियों को मुसलमान बना रहे हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि जिस 13 साल की लड़की को मुसलमान बनाया जा रहा रहा उसके माता-पिता या घर वाले उसके आस-पास भी नहीं हैं। और वो अब इस लड़की के पास भी नहीं आ सकते। अगर उन्हें अपनी लड़की को देखना या मिलना होगा को उन्हें भी मुसलमान बनना पड़ेगा। हालांकि ये जो वीडियो है वो पुराना लेकिन महिला दिवस का ही है। और पाकिसतान में हिंदू लड़कियों का जबरन धर्मांतरण भी जारी है।

विभाजन के समय पाकिस्तान में 23 प्रतिशत हिंदू-सिख थे आज घटकर 2 प्रतिशत बचे हैं। अगर, पाकिस्तान में हिंदू सिखों को ऐसे ही कन्वर्ट किया जाता रहा तो पाकिस्तान के हिंदू सिर्फ किताबों के पन्नों पर ही मिलेंगे। ये उस पाकिस्तान की बात है जहां के पीएम इमरान खान भारत में रहने वाले मुसलमानों के लिए घड़ियाली आंसू बहाते रहते हैं।