Hindi News

indianarrative

Pakistan टूट रहा है, नहीं रहा कानून का राज, पीएम इमरान खान ने खुद कबूली ये डरावनी बात, देखें नियाजी क्या कह डाला!

Pakistan में नहीं है कानून राज

पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था इन दिनों इतनी चरमराई हुई है कि देश चलाने के लिए अब इमरान खान सरकार के पास पैसे नहीं बचे हैं। महंगाई अपने चरम पर है, हर चीज के दाम बढ़े हुए हैं। देश कर्ज के बोझ के तले दबा हुआ है और ना ही अब कोई देश कर्ज देने के लिए राजी है। वैसे भी पाकिस्तान को FATF ने आतंकियों को बढ़ावा देने के मामले में अपने ब्लैकलिस्ट में बरकरार रखा है जिसके बाद विदेशी बैंको से कर्ज नहीं ले सकता। अब इमरान खान ने खुद हार मानते हुए कहा है कि, यहां कानून का राज नहीं है। उन्होंने कहा कि, पाकिस्तान के संसाधनों पर खास लोगों ने कब्जा कर दिया है।

यह भी पढ़ें- Saudi Arabia ने पाकिस्तान को नचाया बंदर का नाच

इमरान खान का कहना है कि, देश का विकास नहीं होने का मुख्य कारण कानून के शासन की अनुपस्थिति है। अपने एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा कि, परेशानी ये है कि कुलीन वर्ग ने संसाधनों पर कब्जा कर लिया है, जिसने बड़ी आबादी को उचित स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और न्याय से वंचित कर दिया है। कानून का राज नहीं होने से पाकिस्तान उस ऊंचाई पर नहीं पहुंच पाया है, जहां उसे होना चाहिए था। कोई भी समाज तब तक अपनी क्षमता को हासिल नहीं कर सकता, जब तक कानून का शासन ना हो। और विकाशील देशों में सबसे बड़ी समस्या यही है कि अमीरों और गरीबों के लिए अलग-अलग कानून हैं।

यह भी पढ़ें- कहीं अमेरिका से पंगा लेना Pakistan को भारी तो नहीं पड़ गया

इसका साथ ही उन्होंने कहा कि, मेरिट भी कानून के शासन से जुड़ी है। अगर आपके समाज में अभिजात वर्ग (Pakistan Elite Class) है, जो अमीर है और संघर्ष नहीं करता है, और वह मुख्य पदों पर बैठते हैं तो देश इसी वर्ग के कारण बिखर जाता है। इसके आग पाक पीएम ने कहा कि, वह पैगंबर द्वारा मदीना राज्य की अवधारणा के आधार पर पाकिस्तान को एक इस्लामी कल्याणकारी देश बनाना चाहते हैं। हम चाहते हैं कि देश दो सिद्धांतों पर आधारित हो। एक कल्याणकारी और मानवीय आधार हो। जो अपने समाज के निचले तबके की देखभाल करता हो और दूसरा कानून का शासन हो।