Hindi News

indianarrative

इमरान खान के पाकिस्तान में ‘तालिबानी शासन’, टिकटॉकर लड़की को भीड़ ने पीटा, कपड़े फाड़ हवा में उछाला

इमरान खान के पाकिस्तान में 'तालिबानी शासन'

पड़ोसी देश पाकिस्तान में तालिबानी शासन का नमुना देखने को मिला। नया पाकिस्तान का सपना देख रहे इमारान खान की पोल खुल गई है। दरअसल टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाली एक पाकिस्तानी को सैकड़ों लोगों ने घेर लिया महिला टिक-टॉकर को लोगों ने हवा में उछाला, कपड़े फाड़े और बुरी तरह से पीटा। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस मामले में पुलिस अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। 

 

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी ने इमरान सरकार पर हमला बोला और पाकिस्तान को लड़कियों के लिए असुरक्षित देश बताया है। दरअसल, पाकिस्तान में टिकटॉक पर वीडियो बनाने वाली एक पाकिस्तानी लड़की ने आरोप लगाया है कि लाहौर में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर उसके कपड़े फाड़ दिए गए और उसे सैकड़ों लोगों ने हवा में उछाला। साथ ही, लोगों ने उससे मारपीट भी की।

महिला ने बताया कि उसने और उसके साथियों ने भीड़ से बचने की काफी कोशिश की लेकिन, कोई फायदा नहीं हुआ। भीड़ बहुत बड़ी थी और लोग बाड़े को लांघ रहे थे और हमारी ओर आ रहे थे। महिला ने कहा कि लोग उसे धक्का दे रहे थे और इस हद तक खींच रहे थे कि उन्होंने महिला के कपड़े फाड़ दिए। इस दौरान कई लोगों ने उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन भीड़ बहुत अधिक थी और वह लोग उसे अंदर फेंकते रहे। महिला ने बताया कि उसके साथियों के साथ भी मारपीट की गई।

इस घटना के बाद पाकिस्तान के लोग इमरान सरकार को आड़े हाथों ले रहे हैं। लोगों का गुस्सा सोशल मीडिया पर साफ देखा जा रहा है। लाहौर के डीआईजी ऑपरेशन साजिद कियानी ने एसपी को इस मामले में शामिल लोगों के खिलाफ तुरंत कानूनी कार्रवाई करने के आदेश दे दिए हैं।