Hindi News

indianarrative

Pakistan से जल्द आजाद हो जाएंगे पश्तून! थाई मीडिया का दावा- नॉर्थवेस्ट पाकिस्तान में उरूज पर है PTM

पाकिस्तान से जल्द आजाद हो जाएंगे पश्तून!

अफगानिस्तान में तालिबान को मदद करने और अशरफ गनी सरकार के खिलाफ साजिश करने वाले पाक पीएम इमरान खान के खिलाफ पश्तूनों ने मोर्चा खोल दिया है। पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में पश्तूनों ने गहरी पैठ बनाते हुए पाकिस्तान सरकार के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन छेड़ रखा है। पश्तून आंदोलन की ये खबरें पाक मीडिया पर अघोषित सेंसर के कारण दुनिया के सामने नहीं आ रही हैं।

थाइलैण्ड के हैगर मीडिया ने पश्चिमोत्तर पाकिस्तान के दौरे के बाद रिपोर्ट दी है कि पाकिस्तानी पश्तून तालिबान का जमकर विरोध कर रहे हैं। अफगानिस्तान में तालिबान की मदद के खिलाफ अपना आक्रोश व्यक्त कर रहे हैं। हैगर मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक पश्तूनों के इस इलाके में पाकिस्तान सरकार सिर्फ नाम को शासन करती है।

ये पश्तून ही हैं जिन्होंने अभी तक आजादी का झण्डा बुलंद नहीं किया है। अगर पश्तून आजादी का ऐलान कर दें तो पाक आर्मी भी उनका कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी। पश्तूनों का साफ कहना है कि पाकिस्तान की इमरान सरकार आतंकियों का साथ दे रही है। अफगानिस्तान के तालिबान आतंकियों को हथियार, घायलों का इलाज और छिपने की जगह भी पाकिस्तान सरकार दे रही है। अगर इस्लामाबाद ने तालिबान का साथ न दिया होता तो तालिबान इस तरह मजबूत न होता।

हैगर मीडिया ने यह भी कहा है कि पाक पीएम इमरान खान पश्तूनों के खिलाफ लगातार बयानबाजी कर रहे हैं। हाल ही में इमरान खान ने कहा है कि पश्तून नफरत करने वाली सबसे बड़ी कौम हैं। ये लोग आपस में लड़ते रहते हैं। जब कोई बाहर से आ जाता है तो ये एक हो जाते हैं। इमरान खान के इस बयान को पश्तूनों ने बहुत गंभीरता से लिया है। ऐसा माना जा रहा है कि पश्तून पाकिस्तान से आजादी का ऐलान जल्द ही कर सकते हैं।