Hindi News

indianarrative

श्रद्धांजलि: प्रिंस फिलिप का निधन! स्कूल के दिनों से ही प्रिंस फिलिप पर जान छिड़कती थीं महारानी एलिजाबेथ, बड़ी दिलचस्प है दोनों की लव स्टोरी

photo courtesy the sun

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में निधन हो गया। हाल ही में उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी। दरअसल, हार्ट सर्जरी के बाद उन्हें इन्फेशन हो गया था। जिसके वजह से वो काफी परेशान रहने लगे थे। डॉक्टर्स ने उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट होने की सलाह दी। उनका अस्पताल में 28 दिन तक इलाज चला और फिर उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। सेहत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा था, लेकिन अचानक निधन की खबर से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। सभी बड़ी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज झुका दिया गया है और राष्ट्रव्यापी शोक की घोषणा कर दी गई है। 
 
उनके निधन की जानकरी खुद ब्रिटेन के शाही परिवार ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए दी। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रिंस फिलिप का देहांत विंडसर कैसल में हुआ। आपको बता दें कि प्रिंस फिलिप इंग्लैंड में कोरोना वायरस के कारण हाल में लगे लॉकडाउन के दौरान वो लंदन के विंडसर कासल में महारानी के साथ रह रहे थे। वो काफी वक्त से बीमार चल रहे थे। खराब तबीयत के चलते उन्होंने शाही समारोहों से दूरी बना ली थी। साल 2017 में उन्होंने अपनी जिम्मेदारियों से रिटायरमेंट ले लिया था। वो कभी कभार ही नजर आते थे। 

 
 प्रिंस फिलिप का जन्म 10 जून 1921 को ग्रीस के कॉर्फू टापू पर में हुआ था। उनके पिता ग्रीस और डेनमार्क के प्रिंस ऐंड्रू थे। उनकी मां प्रिंसेज ऐलिस लॉर्ड लूइस माउंटबेटन की बेटी और क्वीन विक्टोरिया की परपोती थीं। उन्होंने अपनी पढ़ाई फ्रांस, जर्मनी और यूनाइटेड किंगडम से पूरी की। पढ़ाई पूरी करने के बाद 18 साल की उम्र में 1939 में वो ब्रिटिश शाही नौसेना में शामिल हो गए। प्रिंस ब्रिटिश इतिहास के सबसे ज्यादा समय तक राजा रहे । वो ब्रिटिश राज परिवार में सबसे बुजुर्ग सदस्य भी थे। प्रिंस ने एलिजाबेथ से 1947 में शादी की थी। दोनों की पहली मुलाकात 1934 में हुई थी। तब एलिजाबेथ की उम्र महज 13 साल थी। वो प्रिंस की दूर की रिश्तेदार थी। शादी के पांच साल बाद एलिजाबेथ महारानी बनी, लेकिन 73 साल के बाद अब ये साथ छूट गया। प्रिंस फिलिप हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखते थे। वो किसी भी बात को लेकर हिचकते नहीं थे। चाहे वो विवादास्पद मुद्दा ही क्यों न हो। प्रिंस फिलिप ने दूसरे विश्वयुद्ध में हिस्सा भी लिया था।