Hindi News

indianarrative

जंग खत्म होने से पहले ही पुतिन ने घोषित किया यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति! जानें किस नेता को सौंपी जेलेंस्की की गद्दी?

Courtesy Google

रूस और यूक्रेन जंग के बीच 'विक्टर यानुकोविच' नाम की खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, खबर है कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को वोलोडिमिर जेलेंस्की की जगह यूक्रेन का अगला राष्ट्रपति 'विक्टर यानुकोविच' को बनाना चाहते है। आपको बता दें कि विक्टर रूसी समर्थक है और साल 2010 से फरवरी 2014 तक यूक्रेन के राष्ट्रपति रह चुके है। यूरो मैदान क्रांति के दौरान उनकी सरकार को उखाड़ फेंक दिया गया था और उनके बाद विक्टर 2014 में रूस भाग गए थे। साल 2014 से ही वो रूस में निर्वासन की जिंदगी जी रहे हैं।

यह भी पढ़ें- पापी ग्रह 'राहु' ने मचाई दुनिया भर में उथल-पुथल, रूस-यूक्रेन के युद्ध के बाद अब भारत पर आया नया संकट, देखें ज्योतिष शास्त्र

यूक्रेन के दक्षिणपंथी नेता विक्टर यानुकोविच को बिलकुल भी पसंद नहीं करते हैं। उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। साल 2013 में उन्होंने तब सुर्खियां बटोरीं थीं, जब रूस के साथ उनके बढ़ते संबंध के कारण एक हिंसक विरोध छिड़ गया। इस दौरान विक्टर ने 2013 में यूरोपीय संघ के संघ समझौते को खारिज कर दिया था। इस वजह से देश में हिंसक विरोध प्रदर्शन हुए थे। साल 2014 में हुई यूक्रेनी क्रांति के बाद उन्हें निष्कासित कर दिया गया था।  लेकिन एक बार उनके नाम को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि रूस के राष्ट्रपति विक्टर यानुकोविच को यूक्रेन की गद्दी पर बिठना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें- रूस से बचने के लिए भारतीयों को ढाल बना रहा यूक्रेन? भारत सरकार ने दिया ये बड़ा अपडेट

हालांकि, रूस की तरफ से विक्टर यानुकोविच की दावेदारी को लेकर अभी तक कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है। बावजूद अमेरिका और पश्चिमी देश आशंका जता चुके हैं कि पुतिन का लक्ष्य कीव पर कब्जा कर वोलोडिमिर जेलेंस्की की सत्ता को उखाड़ फेंककर विक्टर को राज करवाने की है, क्योंकि पुतिन को यूक्रेन के राष्ट्रपति के तौर पर ऐसे रूसी समर्थक की जरूरत है, जो उनकी कठपुतली बन सरकार चलाएं। खबर है कि विक्टर रूस के प्रभाव वाले बेलारूस में छिपे हुए है और वहीं से उन्हें यूक्रेन में शासन करने के लिए तैयार किया जा रहा है।