Hindi News

indianarrative

रूस के साथ युद्ध करेगा अमेरिका, बाइडेन ने यूक्रेन में भेजे 3 हजार अमेरिकी सैनिक, अब होगा तीसरा विश्वयुद्ध!

Courtesy Google

रूस और यूक्रेन के बीच जंग अभी भी जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने पश्चिमी देशों को चेतावनी दी है कि यूक्रेन को नो फ्लाई जोन घोषित करने का कोई भी प्रयास किया, तो ये दुनिया के लिए विनाशकारी साबित होगा। पहले ही रूस पर पश्चिमी प्रतिबंध युद्ध की घोषणा के समान थे। पुतिन ने धमकी दी है कि अगर यूक्रेन नहीं झुका, तो उसका नामोनिशान मिटा देंगे। जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोल्दोमीर जेलेंस्की ने कहा है कि हम आजादी के लिए लड़ेंगे और किसी के सामने नहीं झुकेंगे। वहीं यूक्रेन के विदेश मंत्री कुलेबा ने भारतीय पी नरेंद्र मोदी से जंग को रूकवाने की अपील की। उन्होंने कहा कि युद्ध रोकने के लिए अपने प्रभाव का इस्तेमाल करें और पुतिन से बात करें।

यह भी पढ़ें- Sarkari Naukri: टीचर बनना चाहते है तो आज ही यहां करें आवेदन, जबरदस्त मिलेगी सैलरी, देखें डिटेल्स

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकेन ने पोलैंड बॉर्डर पर यूक्रेन के विदेश मंत्री देमित्री कुलेबा से मुलाकात की। ब्लिंकेन ने कहा कि अमेरिका यूक्रेन के लोगों के साथ है। वहीं, यूक्रेन ने इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्टाली बेनेट से अपील की थी कि वे पुतिन से युद्ध रोकने के लिए कहें। इसके बाद बेनेट मास्को पहुंचकर पुतिन से मिले थे। अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने दावा किया है कि रूस के करीब डेढ़ लाख सैनिक यूक्रेन की राजधानी कीव को घेरे हुए हैं और रूस कभी भी शहर पर अटैक कर सकता है। रूस के हमला बोलने की आशंका के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने अमेरिका से फाइटर जेट देने की गुजारिश की थी।

यह भी पढ़ें- हिंदुस्तान की छोरियों ने पााकिस्तान को दिखाई उसकी असली औकात,  कैसे खेला जाता क्रिकेट… ये सिखाया!

इसके जवाब में अमेरिका ने पोलैंड से उसके एफ-16 लड़ाकू जहाज यूक्रेन भेजने को कहा है। इधर यूक्रेन ने रूस के एक हेलिकॉप्टर को रॉकेट अटैक में मार गिराया है। वहीं, 3 हजार अमेरिकी नागरिक यूक्रेन की जंग में साथ देंगे। दक्षिणी यूक्रेन में जापोरिझझिया परमाणु ऊर्जा संयंत्र पर रूसी गोलाबारी की हालिया खबरों के बाद चेर्नोबिल की तरह रेडियोएक्टिव मैटेरियल के रिसाव की आशंका बड़ी चिंता का विषय है। जापोरिझझिया यूरोप में सबसे बड़ा परमाणु संयंत्र है। रूसी हमले से संयंत्र में कई सुरक्षाकर्मी घायल हुए हैं। इस संयंत्र में 6 बड़े परमाणु ऊर्जा रिएक्टर हैं और ऐसे में वहां बड़ी मात्रा में न्यूक्लिय मैटेरियल है।