Hindi News

indianarrative

ताईवान ने निकाली चीन की हेकड़ी, 30 साल बाद ड्रैगन को मिली ‘शर्मनाक हार’

ताईवान ने चीन को पछाड़ा। फाइल फोटो

Economy Showdown: चीन का लाल ड्रैगन अब छोटे-छोटे देशों से डरने लगा है और हारने लगा है। दुनिया में खुद को जबरदस्ती सुपर पावर के रूप में थोपने वाले चीन की हेकड़ी उसके पड़ोस के एक छोटे से देश ताईवान ने निकाल दी है। इकॉनमी में तिकड़म करके चीन अभी तक खुद को लीडर कहलाया करता था। लेकिन ताईवान ने इकॉनमी के नंबर गेम में उसे पीछे छोड़ दिया है (Taiwan pips China)। 2020 में एशिया की टॉप परफॉर्मिंग इकॉनमी ताईवान की रही है (Asia's Top Performing Economy)। 30 वर्षों बाद ताईवान ड्रैगन को शिकस्त देने में कामयाब रहा है। 

वैश्विक महामारी कोविड-19 के दौर में भी ताईवान के टेक सामानों की डिमांड बनी रही। टेक निर्यात के दम पर ताईवान 2020 में एशिया की शीर्ष इकॉनमी बनने में सफल रहा। 2019 के मुकाबले 2020 में ताईवान की अर्थव्यवस्था 2.98 प्रतिशत की दर से बढ़ी। ताईवान के सांख्यिकी विभाग की ओर से आंकड़े जारी किए गए हैं। ताईवान के सेंट्रल बैंक ने 2.58 प्रतिशत का अनुमान लगाया था। लेकिन परिणाम इससे भी बेहतर रहा। 

ताईवान ने वियतनाम को पीछे छोड़ दिया। वियतनाम की इकॉनमी 2020 में 2.9 प्रतिशत की दर से बढ़ी। चीन भी ताईवान से पिछड़ गया। 2020 में चीन की इकॉनमी की ग्रोथ 2.3 प्रतिशत रही। 30 वर्ष बाद ताईवान ने चीन को पीछे छोड़ा है। इससे पहले 1990 में चीन की इकॉनमी ग्रोथ रेट 3.9 प्रतिशत रही थी। जबकि ताईवान की इकॉनमी ग्रोथ रेट 5.5 प्रतिशत रही थी।