Hindi News

indianarrative

Afghan लड़कियों को Sex slaves बना रहा तालिबान, खतरनाक रिपोर्ट

Sex slaves बनाने के लिए घर से लड़कियों को उठा रहा तालिबान

अफगानिस्तान के हालात बेहद खराब हो चले हैं। अमेरिकी सैनिकों के लौटते ही तालिबान ने अफगानिस्तान के कई शहरों पर फिर से कब्जा कर लिया है। तालिबानी आतंकी अपनी मनमानी कर रहे हैं। किसी को भी मार रहे हैं किसी को अगवा कर ले जा रहे हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक अब तालिबान के लोग घर-घर जाकर लड़कियां तलाश रहे है और उन्हें सेक्स गुलाम बनाया जा रहा हैं।

तालिबान के नेता किसी भी घर में घुसकर लड़कियों को उठा ले जा रहे हैं। उनके साथ जबरदस्ती शादी कर सेक्स गुलाम बनाने का काम भी कर रहे हैं। पिछले साल रिपोर्ट में सामने आया था कि तालिबान ने कब्जे वाले इलाके के सभी इमामों से वहां 15 साल से ऊपर की लड़कियों और 45 साल की उम्र से कम की विधवाओं की लिस्ट की लिस्ट तालिबान को सौंपने को कहा था ताकि तालिबान अपने लड़ाकों की शादी इन महिलाओं से करा सके। 

तालिबान के बढ़ते दबदबे से महिलाओं को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। शरीया कानून के चलते उनकी आजादी पर प्रतिबंध लग सकता है। इसके अलावा महिलाओं के लिए हिजाब पहनना भी अनिवार्य होगा। जब तक स्कूल में टीचर महिला ना हो तब तक छात्राएं स्कूल नहीं जा सकती हैं।