Hindi News

indianarrative

Taliban ने America का उड़ाया मजाक- सेना की वर्दी पहन ये करते हुए नजर आए आतंकी

Taliban ने America का उड़ाया मजाक

अमेरिकी सैनिकों के अफगानिस्तान से जाते ही तालिबान ने लगभग पूरे अफगानिस्तान पर कब्जा जमा लिया है। कब्जा के बाद से ही वहां के नागरिक अपना मुल्क छोड़ने पर मजबूर हैं। पूरे शहर में अफरा-तफरी मचा हुआ है। महिलाओँ के साथ अत्याचारों की रुह कंपा देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं। इस बीच अफगानिस्तान में लौटते ही तालिबान ने प्रॉपेगैंडा फैलाना शुरू कर दिया है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आतंकी संगठन की ओर से ट्विटर पर एक तस्वीर शेयर कर अमेरिका का मजाक उड़ाया गया है।

दरअसल, इवो जीमा द्वीप पर झंडा फहराने वाले अमेरिकी सैनिकों की ऐतिहासिक तस्वीर को तालिबान ने कॉपी किया है। इस तस्वीर में तालिबान के आतंकी अमेरिकी सैनिकों की वर्दी पहने हुए हैं और इनके हाथ में तालिबान का सफेद-काले रंग का झंडा है।

अमेरिकी सेना का तालिबान ने उड़ाया मजाक

ये तस्वीर अमेरिकी सैनिकों की दूसरे विश्व युद्ध के समय 1945 की है। इसमें अमेरिकी सेना के छह मरीन के एक समूह ने जापान के सुरीबाजी पर्वत पर अमेरिका का झंडा फहराया था। अब तालिबान के भी ब्रदी 313 बटालियन के आतंकी अपने झंडे को फहराकर इसी तस्वीर का मजाक उड़ा रहे हैं। और इसमे सबसे बड़ी बात यह है कि, आतंकी अमेरिकी सेना की वर्दी और उनकी रायफल, हेलमेट और अन्यर गियर भी पहन रखे हैं। कहा जा रहा है कि, सेना के इन सामनों को काबुल में तैनाती नाटो सेना से चुराया गया है।

क्या है तालिबान की बद्री 313

तालिबान की बद्री 313 को लेकर कहा जाता है कि यह आतंकी सैनिकों की तरह जूते, बॉडी आर्मर पहलनते हैं। ये तालिबान के कमांडो हैं और उसने इस यूनिट का नाम बद्री की लड़ाई के नाम पर रखा है। रिपोर्ट की माने तो कुरान में कहा जाता है कि, करीब 1400 साल पहले पैगंबर मोहम्मद ने दुश्मन सेना को बद्र की लड़ाई में हराया था और उनके साथ 313 लड़ाके थे। इसी वजह से तालिबान ने इस यूनिट का नाम बद्री 313 रखा है।

अब तालिबानी अमेरिकी सेनाओं को अफगानिस्तान में छोड़े गए हथियारों का इस्तेमाल कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें और वीडियो वायरल हुई हैं जिसमें तालिबानी पुलिस की गाड़ियों, नए हथियारों, सैन्य वाहनों और यहां तक कि सैन्य ड्रोन्स तक का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं।