Hindi News

indianarrative

Afghan में लौट आया 1996 वाला क्रूक Taliban, महिलाओं को घर से अगवा कर रही ‘रेप गैंग’- Kabul बना आतंकियों के अय्याशी का अड्डा

अफगान में लौट आया 1996 वाला क्रूक तालिबान

तालिबानियों का अफगानिस्तान में कब्जा होते है क्रूर वाला चेहरा सामने आने लगा है। अफगानिस्तान की आवाम डरी और सहमी हुई तो है ही लेकिन अब महिलाओं के लिए सबसे बड़ा सवाल खड़ा हो गया है कि उनकी सुरक्षा का क्या होगा। क्योंकि तालिबान जहां एक तरफ लोगों की सुरक्षा की बात कर रहा है वहीं उसके लड़ाके महिलाओं को जबरन घर से अगवा कर उनके साथ रेप कर रहे हैं, चुश्त कपड़े और छोटे कपड़े पहनने पर गोली मार दे रहे हैं। सोशल मीडिया पर कई वीडियो सामने आया है जिसमें आतंकी महलों और गवर्नर हाउस के भीतर अय्याशी करते नजर आ रहे हैं।

यह भी खबरों हैं कि, वे शहरों में लूटपाट कर रहे हैं और घर-घर जाकर 12 साल की लड़कियों को अगवा कर उन्हें सेक्स-गुलाम बना रहे हैं। ऐसी रिपोर्ट सामने आई हैं कि देश के अलग-अलग शहरों से महिलाओं और लड़कियों को अगवा कर रहे हैं। अफगानिस्तान में नया तालिबान नहीं आया है बल्कि 20 साल पुराना वाला क्रूर तालिबान आया है। जिसमें सबसे ज्यादा महिलाओं को खतरा है, उन्हें ना ही नौकरी की आजादी होती है और ना ही घर से बाहर निकलने की।

महिलाओं के नाम मांगे जा रहे हैं इमामों से

डेली मेल की एक रिपोर्ट की माने तो जिहादी कमांडर इमामों से अपने इलाके की 12 से 45 साल की लड़कियों और महिलाओं की लिस्ट मांग रहे हैं ताकि उनकी शादी समूह के लड़ाकों से कराई जा सके। 1996 में सत्ता में आने के बाद तालिबान ने सबसे ज्यादा प्रताड़ित तालिबान ने महिलाओं और लड़कियों को किया किया था। इसके साथ ही तालिबानी आतंकी खासकर उन अफगानों की खोज कर रहे हैं जिसने विदेशी सैनिकों की मदद की थी।

आफगानी लड़कियों और पत्नियों को सौंपने की आतंकियों की मांग

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि काबुल में शरणार्थियों की तरह रहे रहे नाहरिक सड़कों पर आतंकियों के मार्च से खौफ में हैं। शरणार्थियों से उनके पत्नियों और लड़कियों को लड़ाकों के हाथ सौंपने के लिए कहा जा रहा है ताकि आतंकी उनसे शादी कर सकें और बलात्कार कर सकें। इसके साथ ही यह भी खबर है कि महिलाओं की दुकानों पर नोटिस चस्पा कर उन्हें दुकान न खोलने के लिए कहा गया है, और वो दुकान खोलती हैं तो इसका परिणाम उन्हें भुगतना होगा। वहीं, तालिबान ने कथित तौर पर एक महिला को इसलिए गोली मार दी क्योंकि उसने चुस्त कपड़े पहन रखे थे। इसके साथ ही कई इलाकों में महिलाओं के पुरुष साथी के बिना घर से निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

महिला मॉडल्स की हटाई गई दिवारों से तस्वीरें

यह बी खबर है कि, कई इलाकों में महिलाओं को बिना बुर्का के बाहर नहीं निकलना है। बैंकों में काम करने वाली महिलाओं को वापस काम पर लौटने के लिए मना कर दिया गया है। महिलाओं की आने वाली दिनों में बद्दतर हालत होने वाली है। हाल ही में एक रोती हुई बच्ची ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट की थी जिसे लाखों लोगों ने देखा था।