Hindi News

indianarrative

Srilanka को क़र्ज़ जाल में फंसाकर, चीन कर रहा है महाशक्तिशाली रडार लगाने की साज़िश

Srilanka को क़र्ज़ जाल में फंसाकर, चीन कर रहा है महाशक्तिशाली रडार लगाने की साज़िश

चीन अपनी साज़िशें करने में बाज़ नहीं आता है। वह देशो को अपने जाल में फसाकर साज़िश करने का कोई मौका हाथ से नहीं जाने देता है।इसी तरह श्रीलंका (Srilanka) को भी क़र्ज़ जाल में फसांकर चीन महाशक्तिशाली रेडॉर स्‍थापित करना चाहता है।चीन के इस खतरनाक प्लान से सिर्फ भारत या अमेरिका ही नहीं बल्कि ब्रिटैन को भी बेहद खतरा हो गया है। ब्रिटिश मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक चीन इस रेडॉर की मदद से हिंद महासागर में भारत, अमेरिका और ब्र‍िटेन की नौसैनिक गतिविधियों पर नजर रखना चाह रहा है। चीन इसके जरिए भारत के कुडनकुलम, कलपक्‍कम परमाणु बिजली संयंत्र, अंडमान निकोबार और अमेरिका तथा ब्रिटेन के संयुक्‍त नौसैनिक अड्डे डियागोगार्सिया की आसानी से जासूसी कर सकता है।

चीन श्रीलंका में नया जंगल रेडॉर लगाना चाह रहा है

ब्रिटिश अखबार एक्‍सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक चीन श्रीलंका में नया जंगल रेडॉर लगाना चाह रहा है जिससे वह हिंद महासागर में भारत और अमेरिका दोनों के सैन्‍य अड्डों की जासूसी कर सकेगा। श्रीलंका के खुफिया सूत्रों ने इस परियोजना का खुलासा किया है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन श्रीलंका को कर्ज के जाल में फंसाकर अब उसका रणनीतिक फायदा उठाना चाह रहा है। चाइनीज अकादमी ऑफ साइंसेज श्रीलंका में रिमोट सैटलाइट रिसिविंग ग्राउंड स्‍टेशन बनाना चाहती है।

यह रेडॉर श्रीलंका के दक्षिण में स्थित रुहाना के घने जंगलों में लगाया जाना है जो दोंद्रा खाड़ी के पास स्थित है। श्रीलंका (Srilanka) का यह इलाका रणनीतिक रूप से बेहद अहम है। इसकी मदद से चीन हिंद महासागर में भारत और पश्चिमी देशों के जंगी जहाजों की निगरानी और जासूसी कर सकेगा। यह भारत के अंडमान निकोबार द्वीप समूह और दक्षिण भारत में सैन्‍य प्रतिष्‍ठानों तथा अमेरिका के डियागोगार्सिया नौसैनिक अड्डे के लिए सबसे बड़ा खतरा बनने जा रहा है। इसके महाशक्तिशाली रेडार की मदद से चीन भारत के श्रीहरिकोटा अंतरिक्ष स्‍टेशन, ओडिशा के चांदीपुर में मिसाइल परीक्षण और कई अन्‍य सैन्‍य अड्डों की जासूसी कर सकता है।

यह भी पढ़ें: Pakistan में जल्द हो सकती है Srilanka जैसी हाल! US Dollar के मुकाबले 192 रुपये के बराबर पहुंची पाक करेंसी