Hindi News

indianarrative

Pakistan फौज के डेथ स्क्वायड ने की पश्तून नेता उस्मान काकड़ की हत्या, और भी ऐसे ही मारे जाएंगे, TTP के नेता एहसान उल्लाह ने किया पर्दाफाश

TTP Leader Ehsanullah Ehsan

अफगानिस्तान में हो रही हलचल के दौरान टीटीपी (तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान) के पूर्व प्रवक्ता एहसान उल्लाह एहसान ने एक इंटरव्यू में पाकिस्तान सरकार और पाकिस्तान फौज की बखियां उधेड़ कर रख दीं है। एहसान उल्लाह एहसान ने पाकिस्तानी फौज की हिरासत से भागने के बाद पहला इंटरव्यू दिया है। एहासान उल्लाह ने पश्तून तहरीक मूवमेट के नेता उसमान काकड़ की हत्या का भी खुलासा किया है। एहसान उल्लाह ने आरोप लगाया है उसमान काकड़ की हत्या फौज ने करवाई है।

एहसान बताता है कि पाकिस्तानी फौज पश्तूनों को खत्म कर देना चाहती है। पाकिस्तानी फौज चाहती है कि सभी लोग उनकी तारीफ करे। जो उनकी तारीफ नहीं करता उन्हें कत्ल कर दिया है। उसने यह भी कहा है कि उसमान काकड़ की हत्या के बारे में वो अपना बयान रिकॉर्ड पर लाना चाहता हूं। उसने यह भी खुलासा किया है कि पाकिस्तानी फौज के पास ऐसे लोगों की लिस्ट है जिनको वो कत्ल किया जाना है।

एहसान उल्लाह ने एक हिट लिस्ट का जिक्र भी किया है। उसने कहा कि इस लिस्ट के बारे में उन्होंने पहले भी जिक्र किया था। इसके अलावा पाकिस्तान सरकार ने जो डेथ स्क्वायड बनाया था उसका जिक्र किया। एहसान उल्लाह ने कहा है  उस्मान काकड़ को भी एक जर्नलिस्ट के जरिए मैेसेज पहुंचाया था। पाकिस्तान में पश्तून नेता उस्मान काकड़ के सिर पर संदिग्ध लोगों ने हथौ़ेड़े से हमला किया था।  इलाज के दौरान अस्पताल में उनकी मौत हो गई थी। उस्मान काकड़ के परिवार वालों ने सरकार और फौज पर हमले का आरोप लगया है। सरकार ने उस्मान काकड़ की मौत की जांच के लिए ज्यूडिशियल कमीशन बैठा दिया है।