Hindi News

indianarrative

ड्रैगन की हरकतों पर Aliens रख रहे नजर! दक्षिण चीन सागर में दिखा UFO का बेड़ा

चीन की हरकतों पर एलियंस रख रहे हैं नजर

दुनिया में एलियंस की बात की जाती है, लेकिन इसके अस्तित्व का अभी तक कोई सबूत नहीं है। कई बार लोगों ने आसमान में UFO देखने का दावा किया है। अब एक बार फिर से एलिसंय को देखने की बात कही जा रही है। चीन इन दिनों टेक्नोलॉजी, परमाणु हथियार और मिसाइलों को लेकर कुछ ज्यादे ही एक्टिव हैं ऐसे में लगता है कि अब एलिएंस चीन की हरकतों पर नजर रख रहे हैं। क्योंकि, अमेरिका ने दावा किया है कि, दक्षिण चीन सागर के ऊपर UFO का बेड़ा देखा गया है।

यह भी पढ़ें- NASA की वैज्ञानिक ने एलियन्स को लेकर किया चौंकाने वाला खुलासा, पृथ्वी के अलावा इस ग्रह पर भी रह रहे इंसानी लोग! 

अमेरिका सेना के एक पायलट ने एलियंस के कथित जहाज यानी कि UFO देखने का दावा किया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है जिसमें यह स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कि, दक्षिण चीन सागर के ऊपर UFO का बेड़ा गुजर रहा है। इस वीडियो को 24 नवंबर को रिकॉर्ड किया गया था और अमेरिकी सैन्य न्यूज के मुताबिक, वीडियो को चार दिसंबर को एक UFO ट्रैकिंग वेबसाइट पर अपलोड किया गया। वीडियो में पायलट को ये कहते हुए सुना जा सकता है, 'मुझे नहीं पता कि वह क्या है। लेकिन ये बहुत अजीब है। वीडियो के अंत में UFO आसमान में से गायब हो जाते हैं।

अमेरिकी पायलट कथित तौर पर दक्षिण चीन सागर से 39 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। वीडियो में चार लाइटों के तीन सेट को साफ देखा जा सकता है, जो बादलों के ऊपर एक रेखा में उड़ रहे हैं। ये किसी भी तरह से एयरक्राफ्ट की तरह नहीं दिख रहा था। हालांकि, अभी तक देखे गए इस UFO को लेकर किसी भी तरह का बयान जारी नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- Mystery Of Mount Kailash: कैलाश पर्वत पर कदम रखते ही बढ़ने लगती है उम्र- देखिए क्या है राज

बताते चलें कि, अमेरिका राष्ट्रीय खुफिया निदेशक एवरिल हैन्स ने पिछले महीने सुझाव दिया था कि वह दूसरी दुनिया में एलियंक की मौजूदगी और उनके अस्तित्व से इनकार नहीं करती हैं। हालांकि, अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी नहीं आई है, जिसमें एलियंस की मौजूदगी की बात कही जाए।