Hindi News

indianarrative

तुर्की के मंदिर से निकला ब्रह्मांड का नक्शा, धरती के नीचे ‘अंडरवर्ल्ड’ का मिला पता

तुर्की के मंदिर से निकला ब्रह्मांड का नक्शा

तुर्की में एक मंदिर की खुदाई के दौरान प्राचीन काल का एक कैलेंडर मिला है। साथ ही ब्रह्मांड का नक्शा मिला है। पुरातत्व विभाग की खुदाई के दौरान कई रहस्यमई चीजें मिलीं हैं। पत्थरों पर उकेरी गईं पेंटिंग 3200 साल पुरानी मानी गई हैं। इनमें एक 'अंडरवर्ल्ड' का जिक्र है जो धरती के नीचे मौजूद है। जिस मंदिर में यह खोज की गई है उसे सबसे पहले फ्रांस के पुरातत्वविद और इतिहासकार चार्ल्स टेक्सियर ने 1834 में ढूंढा था।

यहां चूनापत्थर पर उकेरी गई आकृति में 90 अलग-अलग जानवर, शैतान और भगवान की आकृति दिखी है। इनकी खोज के बाद समझने में 200 साल लग गए लेकिन रिसर्चर्स को भरोसा है कि ब्रह्मांड की इस तस्वीर में धरती, आसमान और एक अंडरवर्ल्ड है। एक दीवार पर सूर्य देवता और तूफान की देवी हैं।

इसमें भगवानों को दूसरों से ऊपर दिखाया गया है। दूसरी ओर पूर्वी और पश्चिमी दीवारों पर कम लोग हैं, यहां चांद के अलग-अलग फेज हैं जिससे जन्म और मौत दिखाया गया है। एक आकलन के मुताबिक तब 17 भगवान माने जाते थे। एक कमरे में पेंटिंग में अंडरवर्ल्ड के बारे में बताया गया है। एक रिसर्चर के मुताबिक मंदिर में ब्रह्मांड की तस्वीर दिखाई गई है। इसमें स्थिर धरती, आसमान और अंडरवर्ल्ड भी है और दिन-रात और सर्दी-गर्मी जैसे बदलते रहने वाला वक्त भी।