Hindi News

indianarrative

US Capitol Hill: कैपिटल हिल के पुलिस नाके पर हमला, एक पुलिस अफसर शहीद, हमलावर भी ढेर

अमेरिकी संसद पर अज्ञात शख्स ने की हमले की कोशिश

अमेरिका के कैपिटल हिल पर हमले की कोशिश की गई है। यह हमला कोई आतंकी वारदात है या नहीं अभी तक इस बारे  कैपिटल पुलिस ने कोई जानकारी नहीं दी है। अलबत्ता यूएस कैपिटल पुलिस ने एक ट्वीट किया है, जिसमें कहा गया है क्रिटिकल इन्सिडेंट हुई है। ट्वीट में कहा गया है कि कुछ अज्ञात हमलावरों ने कैपिटल हिल के इंडिपेंडेंस एवेन्यू के बैरियर के पास एक कार ने टक्कर मार दी। जिसमें दो पुलिस ऑफिसर घायल हुए हैं।

 

पुलिस ने हमलावर को रोकने की कोशिश की और इस दौरान चली गोली में हमलावर भी घायल हो गया जिसकी बाद में मौत हो गई है।  कैपिटल में हिल में मौजूद स्टाफ को तत्काल बिल्डिंग के बेसमेंट में भेज दिया गया है। वाशिंगटन के स्थानीय समय के मुताबिक घटना शुक्रवार डेढ़ बजे के आस-पास की है। बाद में एक प्रेस कांफ्रेंस में यूएस कैपिटल पुलिस ने बताया कि घायलो में एक पुलिस अफसर की भी शहीद हो गया है।

कैपिटल हिल की ओर आने-जाने वाले सभी मार्ग बंद कर दिए गए हैं। खतरे के स्तर को देखते हुए कैपिटल हिल की सुरक्षा में नेशनल गार्ड की तैनाती कर दी गई है।