Hindi News

indianarrative

दुनिया की पहली टैटू वाली एंकर, होठों पर रहती है लोगों की नजर, स्माइल ऐसी कि उड़ जाएं होश

courtesy google

टैटू का क्रेज युवाओं के बीच बढ़ता जा रहा है। ऐसा ही क्रेज इस महिला एंकर में भी देखने को मिला। ये महिला एंकर अपने टैटू को लेकर काफी मशहूर है। मामला न्यूजीलैंड का है। ये पहली एंकर है जिनके फेस पर टैटू है। इनका नाम ओरिनी कैपारा है। ये एंकर एक चैनल में काम करती है। उन्होंने इस तरह के अनोखे टैटू के साथ एंकरिंग करके एक हिस्ट्री क्रिएट कर दी है। इस एंकर के बारे में सिर्फ न्यूजीलैंड में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। लोगों का एंकर का ये खास अंदाज बेहद पसंद आ रहा है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Oriini Kaipara (@oriinz)

यह भी पढ़ें- Virat Kohli का ऐसा डांस देखा क्या आपने? लटके-झटके देख पुजारा भी हैरान, अग्रेशन ने उड़ाए अंपायर के होश

ओरिनी ने 27 दिसंबर को न्यूजीलैंड के एक चैनल में शाम 6 बजे एक इवेंट होस्ट किया था। इसकी वजह ये थी कि इस इवेंट की रेगुलर होस्ट उस टाइम पर वहां मौजूद नहीं थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओरिनी ने ये टैटू साल 2017 में करवाया था। इस टैटू को बनवाने के पीछे एक बेहद इमोशनल कारण है। अब, इस टैटू के पीछे भी बेहद इमोश्नल स्टोरी छिपी हुई है। एंकर ने साल 2017 में डीएनए टेस्ट कराया था। टेस्ट में ये सामने आया कि वो 100 परसेंट माओरी सोसाइटी से आती है। जिसके बाद उन्होंने इसे परंपरागत टैटू करवा लिया।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Oriini Kaipara (@oriinz)

यह भी पढ़ें- IND vs SA: सेंचुरियन टेस्ट में टीम इंडिया ने अफ्रीका को चटाई धूल, 113 रन से हराया, मैच में शमी ने लिए 8 विकेट

जो माओरी ट्राइब से जुड़ी लेडीज करवाती है। ओरिनी इससे पहले भी साल 2019 में इतिहास रच चुकी है। जब उन्होंने पहली बार मेन स्ट्रीम मीडिया में न्यूज पढ़ी थी। ओरिनी ने इस बात पर भी अपनी खुशी जाहिर की है कि वे बॉक्सिंग डे और क्रिसमस डे पर चैनल पर नजर आई थी। लोग उनकी तारीफ करते हुए नहीं थक रहे है। उन्हें ओरिनी का यूं अपनी परंपरा को इज्जत देना बहुत पसंद आया है। लोग उन्हें बहुत ही जल्दी प्राइम टाइम पर देखना चाहते हैं। इस तरह टैटू के साथ उन्होंने इतिहास रच दिया है।