Hindi News

indianarrative

घर के अंदर कुआं खोद रहा था शख्स, खुल गई किस्मत, मिला 7,43,78,60,769.60 रुपये का नीलम पत्थर

घर के अंदर कुआं खोद रहा था शख्स, खुल गई किस्मत

किस्मत जब अच्छी हो तो कुएँ में भी सोना मिल जाता है। ऐसा ही कुछ हुआ श्रीलंका के एक शख्स के साथ, जिससे उसकी किस्मत चमक गई है। कोलंबो का रहने वाला ये शख्स अपने घर में कुआं खोद रहा था तभी उसे एक बेशकीमती नीलम मिला। ये पत्थर 510 कीली का है। जिसकी कीमत साढ़े सात अरब बताई जा रही है। इस पत्थर के लिए अब अंतरराष्ट्रीय बाजार में बोली लगाई जाएगी।

दरअसल यह पत्‍थर रत्‍नापुरा शहर में पाया गया है। यह शहर श्रीलंका की जेम‍ सिटी कहलाती है। यहां पहले भी काफी बहुमूल्‍य पत्‍थर मिले हैं। खुदाई के दौरान मिले इस नीलम पत्थर को सेरेंडिपिटी सैफायर नाम दिया गया है। 25 लाख कैरेट के इस पत्थर के मालिक डॉ। गमागे ने कहा कि कुआं खोद रहे मजदूर ने उन्हें बताया कि जमीन के नीचे शायद बेशकीमती पत्‍थर है। इस जानकारी के बाद वे मौके पर पहुंच गए और इस पत्थर को सफलता पूर्वक बाहर निकाल लिया गया।

कहा जा रहा है कि इस पत्थर की गंदगी को हटाने में कम से कम साल भर का समय लगेगा। एनजीजेए के प्रतिनिधि ने बताया कि "यह एक विशेष नीलम है, जो शायद दुनिया में सबसे बड़ा है। ये नीलम 100 सेमी लंबा, 72 सेमी चौड़ा और 50 सेमी ऊंचा है।" एनजीजेए ने साफ कर दिया है कि इस पत्थर के मालिक  डॉ। गमामगे हैं, हालांकि अभी इस पत्थर को एक बैंक में रखा गया है।