Hindi News

indianarrative

शिंजो आबे के समर्थक योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री

शिंजो आबे के समर्थक योशिहिदे सुगा जापान के नए प्रधानमंत्री

जापान की लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के योशिहिदे सुगा अगले प्रधानमंत्री होंगे। सुगा शिंजो आबे मंत्रिमण्डल के प्रमुख सचिव भी रहे हैं। उनके सामने जापान की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने और कोरोना से निपटना मुख्य चुनौती हैं। सुगा को शिंजो आबे का विश्वासपात्र माना जाता है। सुगा ने कहा है कि वो शिंजो आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे।

शिंजो आबे के इस्तीफा देने के बाद योशिहिदे सुगा को जापान की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी का नया नेता चुना गया था और इसके साथ ही उनका प्रधानमंत्री बनना तय हो गया था। वह मंत्रिमंडल के प्रमुख सचिव भी रहे हैं। सुगा आबे के काफी करीबी हैं और 2006 से उनके समर्थक रहे हैं। आबे के उत्तराधिकारी को चुनने के लिए हुए आंतरिक मतदान में सुगा को सत्तारूढ़ लिबरल डेमाक्रेटिक पार्टी में 377 वोट मिले और अन्य दो दावेदारों को 157 वोट हासिल हुए थे।

सुगा ने कहा कि वह आबे की नीतियों को ही आगे बढ़ाएंगे और उनकी प्राथमिकता में कोरोना वायरस से निपटना और वैश्विक महामारी के दौरान अर्थव्यवस्था बेहतर करना होगा। शिंजो आबे के साथ सुगा ने लंबे समय तक काम किया है। वह जापान में सबसे लंबे समय तक मुख्य कैबिनेट सचिव रहने वाले व्यक्ति हैं। वह आबे के नीति समन्वयक तथा सलाहकार रहे हैं। सुगा ने नौकराशाहों पर नीतियां लागू करने पर जोर दिया। यह प्रधानमंत्री कार्यालय की एक मुख्य कड़ी के तौर पर रहे हैं।

 .