Hindi News

indianarrative

Nusrat Jahan ने बेटे को दिया जन्म, पति ने कहा- ‘ये मेरा बच्चा नहीं’

COURTESY- GOOGLE

तमिल एक्ट्रेस और टीएमसी सांसद नुसरत जहां के घर नन्हा मेहमान आया है। नुसरत ने बेटे को जन्म दिया है। ये गुड न्यूज सुन नुसरत के फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाईयां दे रहे हैं। हर कोई उनसे अब बेबी बॉय की पहली झलक दिखाने की मांग कर रहे हैं। फैंस नुसरत के न्यू बॉर्न बेबी की पहली झलक देखने को बेताब है। आपको बता दें कि कल (25अगस्त)  उन्हें कोलकाता के पार्क स्ट्रीट  स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में एडमिट कराया गया था। यशदास गुप्ता उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे थे।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

यह भी पढ़ें- Taliban की बंदूक से डरकर अफगानिस्तान के मशहूर सिंगर ने छोड़ी गायकी, अब बेच रहा सब्जी

डिलीवरी से पहले उन्होंने एक फोटो शेयर की। फोटो में नुसरत ने ग्रे टी-शर्ट पहनी हुई और बालों को खुला छोड़ा हुआ हैं। डिलिवरी से चंद मिनटों पहले शेयर की गई नुसरत की फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हुई। इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा- 'डर के ऊपर भरोसा', नुसरत जहां की प्रेग्नेंसी को लेकर काफी विवाद हुआ, क्योंकि उनके पति निखिन जैन ने दावा किया था कि वो उनसे अलग रह रहे हैं और प्रेग्नेंसी के बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। ये बच्चा मेरा नहीं हैं। शादी को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्ट्रेस ने अपना पूरा फोकस अपने बच्चे पर रहा।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by Nusrat (@nusratchirps)

यह भी पढ़ें-  Nusrat Jahan ने डिलीवरी से चंद मिनटों पहले हॉस्पिटल से शेयर की सेल्फी, कभी भी सुनाई दे सकती हैं नन्हें बच्चे की किलकारियां 

आपको बता दें कि नुसरत जहां ने 2019में बिजनेसमैन निखिल जैन से शादी की थी। इसके बाद रिश्ते में तनाव के बाद अब वे दोनों 2021में अलग हो गए हैं। शादी के कुछ महीनों के बाद ही नुसरत और निखिल के बीच मतभेद की की खबरें आने लगीं। इसकी के साथ उनके रिलेशनशिप की खबरें उनके अपने को-एक्टर यश दासगुप्ता के साथ आने लगी। उस वक्त दोनों साथ में राजस्थान ट्रिप पर भी गए थे। नुसरत जहां ने दावा किया गया कि बिजनेसमैन निखिल जैन के साथ उनकी शादी भारत में वैध नहीं है। नुसरत ने निखिल पर आरोप लगाया था कि वो गैर कानूनी तरीके से मेरे बैंक अकाउंट से पैसे निकालता है. नुसरत ने निखिल पर उनके गहने छीनने का भी आरोप लगाया था।