Hindi News

indianarrative

एक्टर Akshay Kumar पर टूटा दुखों का पहाड़, जन्मदिन से पहले आई ये बुरी खबर!

courtesy google

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं। उनकी  मां अरुणा भाटिया का निधन हो गया है। दरअसल, अक्षय कुमार की मां लंबे समय से बीमार चल रही थीं। इसकी जानकारी अक्षय ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के निधन की जानकारी दी है। अक्षय ने मां के नाम एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया।

अक्षय ने ट्वीट करते हुए कहा लिखा-  'वह मेरी कोर थी और आज मैं अपने अस्तित्व के मूल में एक असहनीय दर्द महसूस कर रहा हूं। मेरी माँ श्रीमती अरुणा भाटिया आज सुबह शांतिपूर्वक इस दुनिया को छोड़कर दूसरी दुनिया में अपने पिता के साथ फिर से मिल गईं। मैं आपकी प्रार्थनाओं का सम्मान करता हूं क्योंकि मैं और मेरा परिवार इस दौर से गुजर रहे हैं।'

यह भी पढ़ें- अफगानिस्तान:  38 करोड़ के इनामी अमेरिका के मोस्ट वॉन्टेड आतंकी को बनाया गया गृह मंत्री, भारत को मानता हैं अपना सबसे बड़ा दुश्मन

आपको बता दें कि हाल ही में अक्षय कुमार की मां अरुणा भाटिया को हाल ही तबीयत खराब होने के बाद मुंबई के एक अस्पताल में आईसीयू में भर्ती करवाया गया। अक्षय को जैसे ही यह खबर मिली वह तुरंत ही लंदन से मुंबई वापस लौट आए। अक्षय इस मुश्किल घड़ी में मां के पास ही हैं। अक्षय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फैन्स का शुक्रिया अदा किया है। साथ ही अक्षय ने बताया है कि यह वक्त उनके और परिवार के लिए कितनी मुश्किल भरा है। 

 

अक्षय कुमार ने मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लिखा- 'आप लोगों ने मेरी मां की सेहत के लिए जो चिंता, जो कन्सर्न दिखाया है, उसने मेरे दिल को छू लिया है। इसे में शब्दों में बयां नहीं कर सकता। यह मेरे और मेरे परिवार के लिए बहुत ही मुश्किल वक्त है। आप लोगों की हर एक दुआ मेरे लिए मायने रखती है।'