Hindi News

indianarrative

Ind vs Eng: इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत के साथ विराट कोहली ने बनाया ये नया रिकॉर्ड तो झूम कर नाची अनुष्का शर्मा

COURTESY- GOOGLE

इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने 151 रन जीत हासिल करते हुए इतिहास बनाया। भारत ने 5 मैचों की सीरीज में 1-0 की अहम बढ़त हासिल की। इसके साथ ही विराट कोहली ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज किया हैं। विराट कोहली SENA देशों में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाले भारतीय कप्तान बन गए। SENA का मतलब साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं। विराट कोहली के नाम दर्ज ये रिकॉर्ड और भारत की जीत का जश्न उनकी वाइफ और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने भी खुलकर मनाया। 

यह भी पढ़ें- ICC T20 world cup 2021: इंतजार खत्म! टी20 वर्ल्‍ड कप का शेड्यूल हुआ जारी, पहले मुकाबले में आमने-सामने होगा भारत और पाकिस्‍तान

अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की। इन तस्वीरों में एक फोटो में विराट कोहली के एक्सप्रेशंस देखने लायक हैं। सोमवार को इंडियन क्रिकेट टीम ने सेकेंड टेस्ट मैच में होस्ट इंग्लैंड को हराया। अनुष्का ने मैच से जुड़े 3 स्क्रीनशॉट्स अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए और लिखा है- 'बहुत इंट्रेस्टिंग, यस, क्या जीत है, क्या टीम है।' आपको बता दें कि इससे पहले अनुष्का ने फैंस को जानकारी दी थी कि वो गेम इनडोर्स देख रही हैं। उन्होंने अपने टीवी स्क्रीन का फोटो शेयर किया था। इस मैच में इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रनों से हराया है।

यह भी पढ़ें- IND vs ENG: Virat Kohli को पाकिस्तान के कप्तान ने दी मात, 21 महीनों से भड़क रही 'बदले की आग'

टीम इंडिया की इस जीत से जहां करोड़ों भारतीयों के दिल खुश हो गए हैं। वहीं विराट कोहली कई दमदार कप्तानों से आगे निकल चुके हैं। टेस्ट क्रिकेट के सबसे कामयाब कप्तानों की लिस्ट में भारत के विराट कोहली अब चौथे नंबर पर आ गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के क्लाइव लॉयड को पीछे छोड़ दिया है। टेस्ट में सबसे सफल कप्तान दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ हैं जिन्होंने अपनी टीम को 53 जीत दिलाई है।