Hindi News

indianarrative

Bachpan Ka Pyaar से जवानी का इश्क! रिलीज हुआ Badshah और छत्तीसगढ़ के सहदेव दिर्दो का गाना, देखें Video

photo courtesy google

छत्‍तीसगढ़ के सहदेव दिर्दो ने 'बचपन का प्‍यार…' गाने से धूम मचाई हुई है। अब बादशाह के साथ मिलकर सहदेव दिर्दो ने अपना पहला ऑफिशियल गाना रिलीज कर दिया है। 'बचपन का प्‍यार…' गाने को मशहूर रैपर बादशाह ने क्रिएट किया है। इस गाने में रैप के जरिए बचपन से लेकर बड़े होने तक की लव स्टोरी को दिखाया गया है। ये गाने सोशल मीडिया पर बज बना हुआ है। सहदेव और बादशाह के इस गाने का इंतजार लोग बड़ी ही बेसब्री के साथ कर रहे थे। आखिरकार ये गाना रिलीज हो गया।

यह भी पढ़ें- Badshah करेंगे 'बचपन का प्यार' फेम सहदेव को लॉन्च, गाना शूट करने के लिए बुलाया चंडीगढ़

'बचपन का प्यार' गाने में सहदेव दिर्दो बादशाह के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे है। गाना रिलीजिंग के कुछ ही मिनटों में यूट्यूब की ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गया। इस सॉन्ग को सहदेव, बादशाह के अलावा आस्था गिल और रिको ने भी गाया है। गाने के बोल बादशाह ने ही लिखे हैं। बादशाह ने इस गाने को अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया है।

सहदेव को लेकर बादशाह ने बताया कि सहदेव जब पहली बार मुझसे मिले तो वे मुझे अपने गांव से एक तोहफा लेकर आए। यह मेरे पास सबसे कीमती चीजों में से एक है। मैं सहदेव के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं। और हम सुनिश्चित करेंगे कि ये बचपन का प्यार दुनिया कभी भूल न पाए। आपको बता दें कि  'बचपन का प्‍यार…' वायरल हो चुकी वीडियो दो साल पुरानी है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग उसे अब काफी पसंद कर रहे है। अपने इस गाने के चलते सहदेव को कई अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।