Hindi News

indianarrative

Badshah करेंगे ‘बचपन का प्यार’ फेम सहदेव को लॉन्च, गाना शूट करने के लिए बुलाया चंडीगढ़

photo courtesy Google

सोशल मीडिया पर आपने एक स्कूली बच्चे का वीडियो जरुर देखा होगा, जिसमें वो बच्चा 'बचपन का प्यार मेरा भूल नहीं जाना रे' गाता है, ये वीडियो लोगों के बीच खूब वायरल हुआ। बच्चे का ये गाना लोगों को इतना पसंद आया कि लोग इसपर शॉट्स वीडियो और रील्स बनाने लगे। अब इस गाने के चलते इस बच्चे को बादशाहत हासिल हुई है। दरअसल, बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस बच्चे का वीडियो शेयर किया है। वीडियो में बादशाह 'बचपन का प्यार' गाने पर मस्ती करते दिखाई दे रहे है।

 
 
 

 
 
 
 
 

 
 

 
 
 

 
 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

आपको बता दें कि ये बच्चा छत्तीसगढ़ के सुकमा के छिंदगढ़ ब्लॉक में रहना वाला है। बच्चे का नाम सहदेव है। सहदेव बड़ा होकर सिंगर बनना चाहता है। उसके पिता एक किसान हैं। गरीबी के कारण घर पर न तो टीवी है और न ही मोबाइल है। वो हमेशा दूसरों के फोन से गाने सुनते हैं और स्कूल में गाना भी दूसरे के मोबाइल में सुनकर गाया था। इंटरनेट पर जो वीडियो अब वायरल हो रहा है, उसे सहदेव ने दो साल पहले गाया था, लेकिन वायरल अब हो रहा है।

यह भी पढ़ें- Faridabad: ब्वॉयफ्रेंड ने किया ब्रेकअप तो लड़की ने की Sector 28मेट्रो स्टेशन से कूदकर जान देने की कोशिश, वीडियो वायरल

इस गाने की वजह से सहदेव की किस्मत ऐसी खुली कि उसे बादशाह के साथ गाने का मौका मिल रहा है। बादशाह ने खुद सहदेव से वीडियो कॉल पर बात की और मिलने के लिए चंडीगढ़ बुलाया है। सूत्रों की मानें तो बादशाह, सहदेव के साथ गाना शूट कर सकते है। खबरों की मानें तो बादशाह ने सहदेव के चंडीगढ़ आने तक का सारा इंतजाम किया है। वहीं, खुद सहदेव भी बादशाह से मिलने के लिए काफी एक्साइटिड है।