Hindi News

indianarrative

Akshay Kumar की कॉपी हैं ‘भाभीजी घर पर हैं’ फेम सौम्या टंडन के पति, कमेंट्स में Dating के लिए पूछती हैं लड़कियां

photo courtesy google

'भाभीजी घर पर हैं' की 'गौरी मेम' के किरदार से मशहूर एक्ट्रेस सौम्या टंडन ने पर्दे से फिलहाल दूरी बनाई हुई है। वो अपने फैंस से सोशल मीडिया के जरिए जुड़ी रहती है। सौम्या अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही है। सौम्या अपने बेटे और पति सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ समय बिता रही है। सौम्या यूं तो अपने इंस्टाग्राम सिर्फ अपनी या दोस्तों संग फोटोज शेयर करती है, लेकिन हाल ही में उन्होंने अपने पति के साथ एक फोटो शेयर की है। ये तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है।

यह भी पढ़ें- Bachpan Ka Pyaar फेम सहदेव दिर्दो का गाना हुआ रिलीज, Badshah संग दिखाया स्वैग, देखें Video

सौम्या ने पति सौरभ देवेंद्र सिंह के साथ तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- 'मैं ज्यादा पर्सनल तस्वीरें शेयर नहीं करती हूं, दूसरा कारण ये भी है कि मेरे पति तस्वीरें खिंचवानी पसंद नहीं है' सौम्या ने ये तस्वीर अपने फैंस की भारी डिमांड पर शेयर की है। फैंस सौम्या के पति के पीछे भी दिवाने है। गर्ल्स फैंस को तो सौम्या के पति अक्षय कुमार या शाहिद कपूर से कम नहीं लगते। कमेंट्स के जरिए फैंस कहते रहते हैं कि 'आपके पति बहुत हैंडसम हैं।' सौम्या के इंस्टा पर पति के साथ एक-दो तस्वीरें ही हैं, जिसमें उनकी शानदार कैमिस्ट्री दिखाई देती हैं।

सौम्या टंडन का एक वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। दरअसल, सौम्या को क्लासिकल डांस बहुत पसंद है। हाल ही में सौम्या ने एक पोस्ट किया, जिसमें वो बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान की फिल्म 'जब वी मेट' के गाने 'आओगे जब तुम ओ साजना' पर डांस करती दिख रही हैं। इस फिल्म में करीना के साथ शाहिद कपूर थे। सफेद अनारकली ड्रेस में सौम्या टंडन खूबसूरत नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की अदाएं देख फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। सौम्या ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा- 'मुंबई के खूबसूरत मौसम में, मेरे पसंदीदा गीतों में से एक… ये बादल, ये हवा, ये कजरारे नयन और मेरा दिल।'