Hindi News

indianarrative

Bhojuri Gana ‘बदरवा’ पर Neelam giri ने जब मटकायी पतली कमरिया, ठुमकों ने ली लोगों की जान

courtesy google

भोजपुरी इंडस्ट्री की सुपरहिट एक्ट्रेस नीलम गिरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो आए दिन अपने फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इन दिनों उनका एक डांस वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमें  वो अपनी शिल्पी राज के गाने 'बदरवा' पर डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में उनका साड़ी में जोरदार ठुमका लोगों को काफी पसंद आ रहा हैं। ये वीडियो नीलम गिरी ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi: शुभ कार्यों के प्रतीक श्री गणेश के जन्मदिवस को आखिर क्यों कहा जाता हैं 'कलंक', भगवान श्रीकृष्ण को भी मिली थी सजा

वीडियो में नीलम गिरी ब्लू कलर की साड़ी में जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रही हैं। नीलम के वीडियो को अभी तक 80 हजार से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। नीलम जिस गाने पर डांस कर रही हैं, वो भोजपुरी का सुपरहिट गाना 'बदरवा' है। इस गाने भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर सिंगर शिल्पी राज ने गाया था जबकि इस गाने को ट्रेंडिंग गर्ल नीलम गिरी पर फिल्माया गया था। नीलम गिरी का ये बारिश स्पेशल सॉन्ग रिलीज होते ही यूट्यूब पर छा गया था। इस गाने का खुमार लोगों पर अभी भी कायम हैं।

यह भी पढ़ें- Ganesh Chaturthi 2021: करीना कपूर खान से लेकर सनी लियोनी तक, इन सितारों ने घर आए 'गणपति बप्पा' 

वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स द्वारा प्रस्तुत बदरवा के निर्माता रत्नाकर कुमार थे। इसके गीतकार विजय चौहान और संगीतकार आर्या शर्मा हैं। आपको बता दें कि शिल्पी राज और नीलम गिरी जब भी दोनों साथ आती है, तो इंडस्ट्री में धमाका हो जाता है। इस जोड़ी के अब तक आए सभी सॉन्ग मिलेनियम क्लब में शामिल हुए हैं। इसके साथ ही इस समय नीलम गिरी की जोड़ी अंकुश राजा के साथ नजर आ रही है। अंकुश और नीलम का नया गाना 'लईका सीधा साधा' हाल ही में रिलीज हुआ है। वीडियो में देखने के लिए मिल रहा है कि नीलम गिरी और पल्लवी गिरी अंकुश राजा को अपने पीछे-पीछे घुमा रही हैं।