Hindi News

indianarrative

kali Poster विवाद पर Vivek Agnihotri ने लीना पर साधा निशाना, बताया पागल, कहा- क्या कोई ध्वस्त कर सकता है?

Vivek Agnihotri ने लीना पर साधा निशाना

इन दिनों देशभर में फिल्म काली के पोस्टर को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है। पोस्टर में दिखाया गया है कि, देवी काली का रूप धरे एक महिला सिगरेट पीती नजर आ रही है। जिसके बाद देशभर में इसे लेकर बवाल मच गया। ये हिंदू धर्म को अपमान करने वाला है, जिसके चलते फिल्म निर्माता पर कड़ी कार्रवाई की मांग की जा रही है। उधर तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा कि यह उनका अधिकार है कि देवी काली की पूजा वह किस रूप में करती हैं और अगर उनकी देवी काली को मांस और शराब का चढ़ावा चढ़ाया जाता है तो इसमें किसी को ऐतराज नहीं होना चाहिए। महुआ मोइत्रा के इस विवादित बयान के बाद विवाद और भी ज्यादा बढ़ गया है। अब जाने माने फिल्म निर्माता विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर इसका मजाक उड़ाया है।

विवेक अग्निहोत्री ने काली फिल्म मेकर लीना मणिमेकलाई को इसके लिए ट्वीट करके मजाक उड़ाया है। उन्होंने लीना के इंटरव्यू को कोट किया है। इसमें वह अपने पोस्टर के बचाव में बोली हैं। इस पोस्टर में देवी काली को सिगरेट पीते दिखाया गया है। विवेक ने इसी पोस्टर को रीट्वीट करते हुए लीना पर तंज कसा है। विवेक अग्निहोत्री ने लिखा कि, मेरी काली Queer हैं। वह स्वतंत्र आत्मा वाली हैं। वह पितृ सत्ता पर थूकती हैं। वह हिंदुत्व को ध्वस्त करती हैं। वह पूंजीवाद को नष्ट करती हैं। वह हर किसी को अपने हजारों हाथों से गले लगाती हैं। इस पर विवेक ने कई मजाक उड़ाने वाले इमोजी बनाते हुए लिखा है, क्या कोई इस तरह के जागे हुए पागलों को ध्वस्त कर सकता है?

बता दें कि, विवेक अग्निहोत्री की हाल ही में फिल्म द कश्मीर फाइल्स आई थी। जिसे लेकर देशभर के साथ ही इस्लामिक देशों में भी खुब चर्चा हुआ। इस फिल्म के यह दिखाया गया था कि कैसे कश्मीर से कश्मीरी पंडितों को रातों रात उन्हें वहां से भागने पर मजबूर कर दिया जाता है। किस तरह कश्मीरी पंडितों के औरतों और लड़कियों के साथ कट्टरपंथी मुसलमान अत्याचार करते हैं। फिल्म यह सच्चाई दिखाई गई है कि कैसे रातोंरात यहां पर जेहाद को लाया जाता है और सरकार भी इसपर कुछ नहीं बोलती। इस फिल्म के चलते विपक्षी दलों में खुब हंगामा भी हुआ। फिल्म के जरिए जब सच्चाई बाहर आई तो उन्हें ये रास नहीं आई। विवेग अग्निहोत्री को जान से मारने की धमकी भी दी गई।